'नाटु नाटु' गाने पर नाचे दक्षिण कोरिया के राजदूत, वीडियो वायरल, पीएम मोदी के रिएक्शन पर बोले राजदूत..

कोरियाई दूतावास का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे करीब 13 लाख लोग देख चुके थे, जबकि 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।

Naatu Naatu dance

Naatu Naatu dance: एसएस राजामौली की फिल्म RRR के मशहूर गीत 'नाटु नाटु' पर डांस का वीडियो बनाने वाले दक्षिण कोरिया के राजदूत के वीडियो पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया के बाद दक्षिण कोरियाई राजदूत का फिर बयान आया है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म RRR के 'नाटु नाटु' गीत का खुमार अभी भी लोगों के सिर से नहीं उतरा है और नई दिल्ली स्थिति दक्षिण कोरिया के राजदूत ने दूतावास के बाकी अधिकारियों के साथ मिलकर इस कठिन डांस का वीडियो बनाया था, जिसपर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी थी।

कोरियाई राजदूत ने बनाया था वीडियो

'नाटु नाटु' गीत को गोल्डेन ग्लोब अवार्ड मिल चुका है और दक्षिण कोरिया के राजदूत के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिएक्शन दिया था। दक्षिण कोरियाई दूतावास ने 53 सेकंड के इस वीडियो को जारी किया था, जिसमें दूतावास के तमाम स्टाफ मिलकर गीत पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजदूत चांग जे-बोक भी अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण कोरिया पहले से ही डांस और एक्टिंग के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध रहा है और वहां एक से बढ़कर एक कलाकार हुए हैं। कोरियाई दूतावास ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, कि "हम आपके साथ कोरियन दूतावास का 'नाटु नाटु' गीत शेयर कर रहे हैं। इसमें कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक के साथ दूतावास के बाकी अधिकारी भी शामिल हैं।"

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया पर रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण कोरियाई दूतावास के बनाए गये इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था और लिखा था, 'जीवंत और मनमोहक टीफ एफर्ट।' पीएम मोदी की इस प्रतिक्रिया के बाद अब दक्षिण कोरियाई दूतावास ने भी उनका शुक्रिया करते हुए रिएक्शन जारी किया है। जिसमें दूतावास की तरफ से कहा गया है, कि "प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे वीडियो को रिट्वीट किया है और ये दिखाता है, कि हमने कमाल कर दिया।" आपको बता दें, कि कोरियाई दूतावास का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे करीब 13 लाख लोग देख चुके थे। कोरियाई दूतावास ने कहा, कि "हमारे लिए RRR फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने पर डांस वीडियो बनाना मजेदार था। पीएम मोदी के रीट्वीट से हमारी पहली धारणा यह है, कि हमने कमाल कर दिया है"। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जे-बोक ने कहा, कि "पीएम मोदी की तारीफ सबसे अच्छी उपलब्धि है, जिसे मैं एक राजदूत के रूप में महसूस कर सकता हूं"।

'भारतीय संस्कृति को समझने की कोशिश'

दक्षिण कोरिया के राजदूत ने आगे कहा, कि हम आगे और भी सरप्राइज देने वाले हैं। उन्होंने कहा, कि "हम भारत की संस्कृति को और भी अधिक समझते रहेंगे। हम अपने वर्तमान संबंधों को एडवांस करने का प्रयास करेंगे, जो कि भारत और कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के तहत बनी है। आपको बता दें, कि 'नाटु नाटु' गीत को एमएम कीरावनी ने कम्पोज किया है और ये गाना सुपरहिट रहा है, जिसे ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+