Song Yoo-jung: 26 साल की उम्र में मशहूर साउथ कोरियन एक्ट्रेस का निधन, सदमे में दुनियाभर के फैंस
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया (South Korea) की जानी-मानी एक्ट्रेस सॉन्ग यू-जंग (Song Yoo-jung) का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस की इतनी कम उम्र में अचानक हुई मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा है जबकि पूरी दुनिया में के-ड्रामा (K-Drama) टीवी सीरीज के दर्शक सदमे में हैं। सॉन्ग यू-जंग के निधन की खबर दुनिया के सामने 25 जनवरी को आई, बताया जा रहा है कि उनकी मौत 23 जनवरी को ही हो गई थी।

मौत की वजह का खुलासा नहीं
एक्ट्रेस सॉन्ग यू-जंग के निधन के बाद से फैंस उनकी मौत की वजह जानने को लेकर कई तरह के सवाल कर रहे हैं। सॉन्ग यू-जंग के निधन की खबर की पुष्टि सबलाइम आर्टिस्ट ने की हालांकि एजेंसी की तरफ से मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सॉन्ग यू-जंग के परिवार ने 25 जनवरी को ही बेहद खामोशी के साथ उनका अंतिम सस्कार कर दिया था। सॉन्ग यू-जंग बेहद कम उम्र में शोहरत पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं।

2013 में किया था फिल्मों में डेब्यू
सॉन्ग यू-जंग ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2013 में फिल्म 'सिटकॉम गोल्डन रेनबो' से की थी। इसमें वह जंग इल वू जंग और एक्टर किम यो जंग के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में सॉन्ग यू-जंग की एक्टिंग का काफी सराहा गया था। इसके बाद सॉन्ग यू-जंग 2014 में आई सीरीज 'मेक अ विश' में नजर आई थीं, इसमें अपने प्रदर्शन के लिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था।

2020 में किया जिंदगी का आखिरी म्यूजिक वीडियो
अपने छोटे से करियर में सॉन्ग यू-जंग ने बुलंदियों की उन ऊंचाइयों को छुआ जहां पहुंचा हर अभिनेता का सपना होता है। सॉन्ग यू-जंग ने सबसे अधिक लोकप्रियता के-ड्रामा सीरीज में एक्टिंग और म्यूजिक वीडियो में अपने परफॉर्मेंस से हासिल की। आखिरी बार मरहूम एक्ट्रेस साल 2017 में 'केबीएस स्कूल' में नजर आई थीं। इस सीरियल में सॉन्ग के साथ एक्टर किम से जोंग और किम जंग ह्यून भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर थी काफी एक्टिव
सॉन्ग यू-जंग ने अपनी जिंदगी का आखिरी म्यूजिक वीडियो 2020 में हाउ डू आई फॉर फीमेल लीड में नजर आई। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के विज्ञापन भी किए। एक्टिंग के अलावा सॉन्ग ने टीवी कमर्शियल्स में भी काम किया था। सॉन्ग सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय थीं और इंस्टाग्राम पर निरंतर तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गडोत ने शेयर की शहीन बाग वाली दादी बिलकिस बानो की फोटो, बताया कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications