Jung Chae Yulll: दक्षिण कोरिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री जंग चा यूल की संदिग्ध मौत, 26 साल थी उम्र, जानें कौन थीं?
जंग चा यूल ने 2016 से अपने एक्टिंग और मॉडलिंग कैरियर की शुरूआत की थी और काफी कम वक्त में उन्होंने दुनियाभर में अपने फैन्स बना लिए थे।

Jung Chae Yull Found Dead: दक्षिण कोरिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री जंग चा यूल की महज 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। जंग चा यूल ड्रामा सीरिज 'जॉम्बी डिटेक्टिव' में अपने काम की बदौलत पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं थीं और उनके काम को काफी पसंद किया गया था।
लेकिन, जंग चा यूल की मौत के बाद उनके फैन्स में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। हालांकि, उनकी पब्लिक रिलेशन एजेंसी ने फिलहाल किसी अनुमान लगाने वाली कहानियों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री और मॉडल की मौत की खबर आज सुबह सार्वजनिक की गई है।
रिपोर्टों में कहा गया है, कि उनका 26 साल की उम्र में उनके घर में निधन हो गया। दक्षिण कोरियाई अखबार, कोरियाबू की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 11 अप्रैल की है और आज उनकी मौत की खबर को सार्वजनिक किया गया है।
वहीं, खबर सार्वजनिक करने के साथ ही उनकी एजेंसी की तरफ से अभिनेत्री की मौत को लेकर बयान जारी किया गया।
बयान में कहा गया है, कि "आज, हम दुखद और दिल दहला देने वाली खबरें दे रहे हैं।"
"अभिनेत्री जंग चा यूल ने 11 अप्रैल 2023 को हमारा पक्ष छोड़ दिया है। शोक संतप्त परिवार की इच्छा के अनुसार, जो किसी और की तुलना में अधिक दुःख में हैं, अभिनेत्री का अंतिम संस्कार चुपचाप निजी तौर पर किया जाएगा। कृपया जंग चाई यूल के लिए प्रार्थना करें , जिन्होंने हमेशा एक्टिंग को ही अपनी जिंदगी माना। RIP"
एजेंसी की तरफ से बयान में आगे कहा गया, कि "हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं, कि आप अनुमान लगाने वाले लेख लिखने या अफवाहें फैलाने से बचें।"
आपको बता दें, कि एक्ट्रेस जंग चा यूल अपनी अपकमिंग ड्रामा सीरीज 'वेडिंग इम्पॉसिबल' की शूटिंग कर रही थीं।
वहीं, उनकी मौत की खबर के बाद, प्रोडक्शन क्रू ने कथित तौर पर शूटिंग रोक दी है और अपनी संवेदना व्यक्त की है। फिलहाल, नाटक के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

कम उम्र में काफी मशहूर
जंग चा यूल ने काफी कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया था और वो तेजी से आगे बढ़ रही थीं।
उन्होंने 2016 में फैशन रियलिटी टीवी सीरिज डेविल्स रनवे से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद 2018 में Deep के साथ अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने ड्रामा ज़ोंबी डिटेक्टिव और 'आई हैव नॉट डन माई बेस्ट स्टिल' में अभिनय किया।
जंग चाई-यूल का जन्म 4 सितंबर 1996 को हुआ था और वह केवल 26 वर्ष की थी, जब उनका निधन हो गया। जंग को एक मॉडल और अभिनेत्री के रूप में पहचान मिली। वह दक्षिण कोरियाई मनोरंजन उद्योग में सक्रिय रहीं और वर्षों तक एस्टीम एंटरटेनमेंट की तरफ से उन्होंने काम किया।

उनकी प्रमुख सफलता 2020 नेटफ्लिक्स ड्रामा, ज़ोंबी डिटेक्टिव थी। उसने फैंटेसी टीवी श्रृंखला में बे यून-मील का किरदार निभाया, जिसका प्रीमियर 21 सितंबर 2020 को हुआ था और ये सीरिज 27 अक्टूबर 2020 को खत्म हुआ था।
18वें केबीएस एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स में जॉम्बी डिटेक्टिव को बेस्ट चैलेंज अवॉर्ड मिला। इस शो में चोई जिन-ह्युक, पार्क जू-ह्यून और क्वोन ह्वा-वून ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं।












Click it and Unblock the Notifications