साउथ कोरिया ने बताया ट्रंप के मजाक उड़ाने पर किम जोंग उन कैसे करते हैं रिएक्ट
Recommended Video

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन को लेकर इंटरनेशनल मीडिया समेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार मजाक उड़ा चुके हैं। इसी सप्ताह किम जोंग उन और साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकात में यह पता चला है कि नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति अपने ऊपर उड़ाए गए मजाक को बहुत ही सहज तरीकों से लेते हैं। पिछले साल कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली थी।

अपने मजाक पर फर्क नहीं पड़ता किम को
प्योंगयांग में हुई मुलाकात के दौरान डिनर में साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों को कोल्ड नूडल्स सर्व किए गए थे। साउथ कोरिया के दो प्रतिनिधियों ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के बाहर जिस तरह से इंटरनेशनल मीडिया किम जोंग उन की स्टोरी कवर करते हैं, उनको नॉर्थ कोरियाई राष्ट्रपति बेहद ही हल्के दिल से लेते हैं।

दुनिया में अपनी इमेज के बारे में जानते हैं किम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरियाई राष्ट्रपति को "लिटिल रॉकेट मैन" के कहकर बार-बार मजाक उड़ाते रहे हैं। साउथ कोरिया अधिकारी ने कहा कि किम जोंग उन अपनी दुनिया में अपनी इमेज के बारे में बहुत जागरूक थे। उन्होंने कहा कि किम जोंग उन समय-समय पर स्वयं के बारे में मजाक को बहुत ही आराम तरीकों से लेते हैं।

ट्रंप से करेंगे मई में मुलाकात
साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों से पहली बार मुलाकात करने के बाद किम जोंग उन अपने घोर विरोधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करने वाले हैं। साउथ कोरियाई अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई है। बताया गया है कि साउथ कोरिया के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने कहा था कि दोनों देशों में बातचीत की दिशा में प्योंगयांग से व्हाइट हाउस को चिट्ठी लिखी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। दोनों देशों के बीच इसी साल मई में मुलाकात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications