दक्षिण कोरिया से पहले इन देशों में भी भगदड़ छीन चुकी है सैकड़ों की जान, सेलिब्रिटी दिखने के बाद हादसा

दक्षिण कोरिया में हादसे की वजह एक सेलिब्रिटी को बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सेलिब्रिटी के वहां पर पहुंचने के बाद उसे देखने के चक्कर में भगदड़ मची थी।

South Korea Halloween: दक्षिण कोरिया में हैलोवीन त्योहार के दौरान मची भगदड़ में फंसने से अभी तक 150 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है, कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है, वहीं एक्सपर्ट्स का भी कहना है, कि ऐसे हादसों में कुचलने से ज्यादा लोगों की मौत दम घुटने से ही होती है, क्योंकि एक तो लोग काफी ज्यादा घबरा जाते हैं और उनतक ऑक्सीजन की सप्लाई भी काफी कम हो जाती है। वहीं, दक्षिण कोरिया में हादसे की वजह एक सेलिब्रिटी को बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सेलिब्रिटी के वहां पर पहुंचने के बाद उसे देखने के चक्कर में भगदड़ मची थी, जिसमें 150 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा बैठे। आईये एक नजर डालते हैं उन वैश्विक भगदड़ की घटनाओं पर, जिसने सैकड़ों लोगों की जान छीन ली।

south korea halloween

भगदड़ की बड़ी घटनाएं

3 दिसंबर 1979- सिनसिनाटी में The Who के कंसर्ट में रिवरफ्रंट कोलिजीयम कार्यक्रम स्थल पर एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी और भगदड़ मचने पर 11 लोगों की मौत हो गई थी।

20 जनवरी 1980- कोलंबिया के सिंसलेजो में एक बुलफाइट में एक अस्थायी चार मंजिला लकड़ी का स्टेडियम ढह गया था, जिसमें लगभग 200 दर्शकों की मौत हो गई थी।

20 अक्टूबर 982- मास्को के लुज़्निकी स्टेडियम में नीदरलैंड के स्पार्टक मॉस्को और हार्लेम के बीच यूईएफए कप मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच हुई धक्कामुक्की में 66 लोग मारे गए थे।

28 मई 1985- ब्रसेल्स के हेसेल स्टेडियम में लिवरपूल और जुवेंटस के बीच 1985 के यूरोपीय कप फाइनल में प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 29 लोगों की मौत हो गई थी।

13 मार्च 1988- नेपाल के काठमांडू में एक फुटबॉल मैच के दौरान अचानक ओलावृष्टि होने लगी और फिर स्टेडियम से बाहर भागने की दर्शकों में होड़ लग गई। इस दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 93 लोगों की मौत हो गई थी।

south korea halloween

15 अप्रैल 1989- इंग्लैंड के शेफील्ड में भीड़भाड़ वाले हिल्सबोरो स्टेडियम में दोनों टीमों के फैन्स के बीच हुई झड़प के बाद मची भगदड़ में कम से कम 97 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे। 2021 में एस्पिरेशन निमोनिया से एक पीड़ित की मृत्यु हो गई, क्योंकि उस भगदड़ के दौरान उसे जो चोटं लगीं थीं, उससे वो काफी कमजोर हो गया था।

2 जुलाई 1990- सऊदी अरब में वार्षिक हज के दौरान भी भगदड़ मची थी और ये हादसा काफी ज्यादा भयानक था, क्योंकि मक्का से मीना तक जाने वाली लंबी पैदल सुरंग में हजारों तीर्थयात्री फंस गये थे, जिसमें 1426 तीर्थयात्री मारे गये थे।

13 जनवरी 1991- दक्षिण अफ्रीका के ओपेनहाइमर स्टेडियम में फैन्स के बीच हुई झगड़े के बाद मची भगदड़ में 42 लोग मारे गये थे।

23 मई 1994- सऊदी अरब में हज के दौरान तीर्थयात्रियों के बीच मची भगदड़ में 270 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

23 नवंबर 199- नागपुर में एक राजनीतिक रैली के दौरान भी भगदड़ मची थी, जिसमें 113 लोगों की मौत हो गई थी।

16 अक्टूबर 1996- ग्वाटेमाला सिटी में ग्वाटेमाला और कोस्टा रिका के बीच विश्व कप क्वालीफायर से पहले के मैच में भगदड़ मचने से 84 लोगों की मौत हो गई थी।

9 अप्रैल 1998- मक्का में एक पुल पर तीर्थयात्रियों की भीड़ में मची भगदड़ में 118 हज यात्रियों की जान चली गई थी।

11 अप्रैल 2001- दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एलिस पार्क में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 43 लोगों की कुचलकर मौत हो गई थी।

9 मई 2001- घाना की राजधानी अकरा के एक स्टेडियम में उपद्रवी भीड़ पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने के बाद मची भगदड़ में 120 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

25 जनवरी 2005- भारत के महाराष्ट्र में मंधारादेवी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों में किसी अफवाह के बाद मची भगदड़ में 265 लोगों की मौत हो गई थी।

31 अगस्त 2005- बगदाद में शिया मुस्लिम तीर्थयात्रियों के एक जुलूस के दौरान एक पुल पर रेलिंग टूटकर गिर गई थी, जिसमें 640 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। ज्यादातर तीर्थयात्रियों की मौत टिगरिस नदी में गिरकर डूबने से हुई थी।

12 जनवरी 2006- मक्का के पास एक हज समारोह के दौरान मुस्लिम तीर्थयात्रियों के बीच अफवाह के बाद मची भगदड़ में 345 लोग मारे गए थे।

30 सितंबर 2008- भारत के जोधपुर में एक मंदिर में हजारों हिंदू तीर्थयात्रियों के बीच मची भगदड़ में फंसने से कम से कम 168 लोग मारे गए थे और 100 घायल हो गए थे।

22 नवंबर 2010- कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक उत्सव में मची भगदड़ के दौरान 340 से ज्यादा लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+