यहां सिर्फ वर्जिन लड़कियों को मिलती है स्कॉलरशिप!
नयी दिल्ली। लड़कियों की वर्जिनिटी हमेशा से एक बहस का मुद्दा रहा है। लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर कभी धर्म तो कभी उनकी पवित्रता तक की दुहाई दी जाती रही है। कभी लड़कियों की वर्जिनटी को कंपनियां बाजार में बेचती हैं अब दक्षिण अफ्रीका में 'पवित्र' रहने वाली लड़कियों को स्कॉलरशिप का ऑफर दिया जा रहा हैं। देखें तस्वीरें: इस गांव में लॉटरी के इनाम में पैसे की जगह मिलती हैं वर्जिन लड़कियां

दक्षिण अफ्रीका के ऊथुकेला जिले की मेयर डुडु माजिबूको ने 16 युवा लड़कियों को कॉलेज स्कॉलरशिप दी है। उनके इस फैसले पर सवाल इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि ये लड़कियां वर्जिन हैं। जहां मेयर के इस फैसले पर उंगलियां उठ रही हैं तो वहीं वो दलील दे रही हैं कि ऐसा करने से दूसरी लड़कियों को भी 'पवित्र' और पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी।
जिन लड़िकियों को ये स्कॉलरशिप दी गई हैं उन्हें ये शर्त मानने के लिए मजबूर किया गया है कि वे वर्जिन रहेंगी और शिक्षा खत्म होने तक अपने कौमार्य की जांच भी कराती रहेंगी। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में ही नहीं बल्कि 2009 में अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक 22 साल की लड़की ने अपनी वर्जिनिटी की निलामी की घोषणा की। जिसके बाद उसके पास कई प्रस्ताव आए। एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने सबसे ऊंची बोली 38 लाख डॉलर की लगाई। इस घटना के बाद से दुनियाभर में वर्जिनिटी को लेकर खूब हंगामा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications