HIV पॉजिटिव महिला के शरीर में 216 दिनों तक रहा कोरोना वायरस, 30 से ज्यादा बार म्यूटेट
नई दिल्ली, 6 जून: कोरोना महामारी को दुनिया में आए अभी सिर्फ डेढ़ साल का वक्त हुआ है। ऐसे में वैज्ञानिक अभी इस वायरस के सभी रहस्यों को सुलझा नहीं पाए हैं। अब साउथ अफ्रीका से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां HIV से संक्रमित एक महिला वायरस को 216 दिनों तक अपने शरीर में लेकर घूमती रही। इसके अलावा चौंकाने वाली बात तो ये है कि वो वायरस 30 से ज्यादा बार म्यूटेट भी हुआ। हालांकि अभी भी इसको लेकर विस्तृत जांच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 साल की एक महिला साउथ अफ्रीका में रहती है, जो HIV पॉजिटिव है। उसके शरीर में मिले वायरस में 13 प्रोटीन स्पाइक थे, जो उसे इम्यून रिस्पांस सिस्टम से बचाते रहे। इसके अलावा 19 ऐसे स्पाइक प्रोटीन थे, जो उसके स्वभाव को बदलते रहे। इससे संबंधित रिपोर्ट गुरुवार को पब्लिश की गई। जिसके एक अंश में शोधकर्ताओं ने लिखा कि हमारे पास एक ऐसा मामला है, जहां पर 6 महीने से ज्यादा वक्त तक वायरस शरीर के अंदर रहा। HIV की वजह से पीड़ित महिला की प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक ढंग से काम नहीं कर रही थी। ऐसे में ये चिंता का विषय है।
वहीं दूसरी ओर अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने वायरस को दूसरे लोगों में ट्रांसमिट किया है या नहीं। शोधकर्ताओं के मुताबिक HIV पॉजिटिव मरीजों की कोरोना से मृत्यु होने की संभावना सामान्य से 2.75 गुना ज्यादा रहती है, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता में कई तरह की दिक्कतें होती हैं। मौजूदा वक्त में दक्षिण अफ्रीका में लगभग 78 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हैं, जबकि टीबी के मामले 3 लाख से ज्यादा हैं।












Click it and Unblock the Notifications