इजराइल के खिलाफ हुआ दक्षिण अफ्रीका, गाजा हमले को बताया नरसंहार, अब तक 9 देशों ने वापस बुलाए राजदूत
दक्षिण अफ्रीका ने गाजा में इजराइली सेना द्वारा की जा रही बमबारी को 'नरसंहार' करार देते हुए सोमवार को इजराइल से अपने राजदूत और राजयनिकों को वापस बुला लिया। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर हाल ही में किए गए कमेंट को लेकर अपने राजदूत के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
हालांकि इजराइल में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत की उन टिप्पणियों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक मंत्री, खुम्बुद्जो नत्शावेनी ने कहा, "दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इजरायल से अपने सभी राजनयिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।"

दक्षिण अफ्रीका लंबे समय से मिडिल ईस्ट में शांति का समर्थक रहा है और उसने फिलिस्तीनियों के समर्थन में लामबंद होकर उनकी दुर्दशा की तुलना 1994 में समाप्त हुए रंगभेदी शासन के तहत अपनी दुर्दशा से की है।
इजराइली मंत्री ने नत्शावेनी ने कहा कि कैबिनेट ने इजराइली सरकार के अत्याचारों और नरसंहार का विरोध करने वालों के बारे में दक्षिण अफ्रीका में राजदूत की अपमानजनक टिप्पणी" पर गौर किया। इसके साथ ही उन्होंने संबंध विभाग को उनके आचरण को लेकर राजनयिक माध्यमों और नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाई करने का आदेश दिया।
नत्शावेनी ने यह भी कहा कि इजरायल में देश के राजदूत के रुख का समर्थन नहीं किया जा सकता। जोहानिसबर्ग में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और प्रीटोरिया व केपटाउन में इजरायली दूतावासों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने दक्षिण अफ्रीका सरकार से इजरायली राजदूत को निष्कासित करने की अपील की है।
दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नलेदी पंडोर ने कही, "हम...फिलिस्तीनी क्षेत्रों में बच्चों और निर्दोष नागरिकों की लगातार हत्या पर बेहद चिंतित हैं और हमारा मानना है कि इजरायल की प्रतिक्रिया की प्रकृति सामूहिक सजा में से एक बन गई है। हमें यह महत्वपूर्ण लगा कि हम शत्रुता की व्यापक समाप्ति का आह्वान जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका की चिंता का संकेत दें।"
गाजा पर लगातार बमबारी की वैश्विक आलोचना बढ़ने पर कई देशों ने इजराइल से राजनयिकों को वापस बुला लिया है।
दक्षिण अफ्रीका से पहले चाड, बहरीन, जॉर्डन, कोलंबिया, चिली, होंडूरास, तुर्की ने अपने राजदूतों को इजराइल से बुला लिया है। दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया ने तो इजराइल संग अपने राजनीतिक संबंध भी तोड़ डाले हैं। ऐसा करने वाला वह एकमात्र देश है।












Click it and Unblock the Notifications