दामाद अपने ससुर को 107 करोड़ रुपये का चूना लगा कर हुआ चंपत! दुबई के NRI बिजनेसमैन ने लिखाई रिपोर्ट

दामाद अपने ससुर को 107 करोड़ रुपये का चूना लगा कर हुआ चंपत! दुबई के NRI बिजनेसमैन ने लिखाई रिपोर्ट

दुबई में बसे एनआरआई बिजनेसमैन अब्दुल हसन का दामाद 107 करोड़ रुपये का चूना लगा कर चंपत हो गया है। एनआरआई बिजनेसमैन ने अपने दामाद मुहम्‍मद हाफिज के खिलाफ 107 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि उनके दामाद ने धोखे से उनकी कुछ संपत्तियों को अपने नाम करवा लिया है और झूठ बोलकर करोड़ो रुपये हासिल कर लिए हैं।

dubai

107 करोड़ रुपये और 1,000 तोला सोना हड़पे

दुबई के एनआरआई व्यवसायी अब्दुल लाहिर हसन ने अपनी बेटी की शादी 2017 में केरल के कासरगोड के रहने वाले मुहम्‍मद हाफिज से की थी। उस समय हसन ने को क्‍या पता था कि उसका दामाद पांच साल बाद कथित तौर पर उन्हें लगभग 107 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार हो जाएगा। पैसे संपत्ति ही नहीं उनका दामाद इसके अलावा 1,000 तोला सोना भी बेटी को दिए जेवर तक हड़प लिया।

100 करोड़ की संपत्ति करवाई अपने नाम

दामाद मुहम्मद हफीज ने कथित तौर पर व्यवसायी की कुछ संपत्तियों का स्वामित्व हासिल करने में कामयाबी हासिल की। 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी शामिल है। आरोपी अभी भी फरार हैं और कथित तौर पर गोवा में हैं। हालांकि इस मामले की जांच गुरुवार, 24 नवंबर को केरल पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी है।

जानिए कैसे दामाद करोड़ों हड़पने में हुआ कामयाब

हसन ने एक टीवी चैनल को बताया कि अलुवा पुलिस को लगभग तीन महीने पहले की गई शिकायत की लेकिन उन्‍होंने आरोपी को गिरफ्तार करने या उसे पूछताछ के लिए बुलाया तक नहीं। वे उसके यूज के लिए दी गई 1.5 करोड़ रुपये की कार भी बरामद नहीं कर सके। हसन ने बताया कि ये दामाद ने ये धोखाधड़ी प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बाद उन पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने के बाद की। उनके जुर्माना भरने के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये मांगे। उसके बाद कई बहाने जैसे जमीन खरीदने या जूते का शोरूम खोलने की बात बोलकर 92 करोड़ रुपये उससे ले लिया।

दामाद की इस धोखाधड़ी में शामिल था उसका एक साथी
वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि हसन के दामाद ने यह सब अकेले नहीं किया और उनके एक साथी अक्षय थॉमस वैद्यन ने भी उसका इसमें साथ दिया है। अधिकारी ने बताया कि हसन ने पुलिस को दी शिकायत में दोनों का नाम लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+