स्लोवाकिया के PM रॉबर्ट फिको पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट में लगी एक गोली, हालत गंभीर
स्लोवाकिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको बुधवार दोपहर गोलीबारी का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि घायलावस्था में फ़िको को अस्पताल ले जाया गया। फिको पर हमला एक सरकारी बैठक के बाद हुआ।
समाचार एजेंसी टीएएसआर ने संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा के हवाले से कहा कि फिको को गोली मार दी गई और वह घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री के पेट में लगी।

आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि फ़िको को हैंडलोवा में एक हेलीकॉप्टर से भेजा गया था। अस्पताल के मीडिया प्रवक्ता ने रॉयटर्स को ईमेल के जरिए बताया कि जब फिको को हैंडलोवा शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया और गोली लगने के घाव का इलाज किया गया तो, वह होश में थे।
एक हिरासत में!
रॉयटर्स के मुताबिक, मामले में सुरक्षा अधिकारियों को किसी को कार में धकेलते और हिरासत में लेते देखा गया। लेकिन, अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। राष्ट्रपति ज़ुज़ाना कैपुटोवा ने प्रधानमंत्री पर हमले की निंदा की। कहा कि मैं स्तब्ध हूं। मैं रॉबर्ट फिको को इस महत्वपूर्ण क्षण में बहुत ताकत देने और इस हमले से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications