फ्रांस में धमकी भरे ईमेल से फिर मची खलबली, तुरंत खाली कराए गए ये 6 एयरपोर्ट्स
फ्रांस में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद फटाफट 6 एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ईमेल किसने भेजा है और इसमें देश में कहां हमला करने की बात कही गई है।
लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस ने 6 एयरपोर्ट खाली करा लिए हैं। एक पुलिस सूत्र ने एजेंसी को बताया कि पेरिस के पास लिली, ल्योन, नैनटेस, नीस, टूलूज़ और ब्यूवैस एयरपोर्ट्स को खाली कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले मंगलवार को भी बम की धमकी के बाद फ्रांस के वर्सेल्स पैलेस को खाली कराया गया था। मामले से जुड़े एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि पेरिस के बाहर फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेल्स को मंगलवार को फिर से खाली कराया जा रहा है और नए बम की धमकी के बाद इसे बाकी दिन के लिए बंद रखा जाएगा।
आपको बता दें कि शनिवार को भी फ्रांस की राजधानी पेरिस के लौवर म्यूजियम और वर्साय पैलेस को बम की धमकी मिलने के बाद खाली करा दिया गया था। पेरिस पुलिस के मुताबिक धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने म्यूजियम की तलाशी ली थी।












Click it and Unblock the Notifications