प्यार में दर्द झेलकर रिहाना ने शरीर पर बनवाया था ये टैटू, हुआ कुछ ऐसा कि अब हटवाना पड़ा

न्यूयॉर्क, 26 जून। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी बयान या फोटोशूट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें कि रिहाना और सिंगर ड्रेक के बीच अब ब्रेकअप हो गया है, दोनों बीते कई साल से एक-साथ नजर नहीं आए हैं। वहीं रिहाना ने अपने नए बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के साथ रिलेशनशिप का खुलासा कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि रिहाना ने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ड्रेक के साथ बनवाए एक मैचिंग टैटू को अपने शरीर से हटा दिया है।

रिहाना के शरीर से गायब हुआ टैटू

रिहाना के शरीर से गायब हुआ टैटू

दरअसल, हाल ही में रिहाना को अपने नए ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ स्पॉट किया गया लेकिन फैंस ने ध्यान दिया कि उनके बाएं पर बना एक टैटू गायब है। यह वही टैटू है जो रिहाना ने ड्रेक के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद बनवाया था। इतना ही नहीं ड्रेक ने भी रिहाना जैसा ही मैचिंग टैटू अपने हाथ पर भी बनवाया था। इस टैटू के पीछे भी एक क्यूट स्टोरी बताई जाती है जिसका संबंध रिहाना और ड्रेक की पहली डेट से है। बता दें कि रिहाना और ड्रेक ने अपनी बॉडी पर कैमोफ्लाज शार्क का टैटू साल 2016 में बनवाया था ।

पूर्व प्रेमी संग डेट के बाद बनवाया था टैटू

पूर्व प्रेमी संग डेट के बाद बनवाया था टैटू

टैटू के पीछे की स्टोरी ये है कि रिहाना और ड्रेक टोरंटो में अपनी एक डेट पर थे जहां ड्रेक, रिहाना को एक्वेरियम में लेकर गए थे और उन्हें गिफ्ट के तौर पर एक स्टफ्ड शार्क दी थी। इसके बाद रिहाना ने सेलिब्रिटी टैटू आर्टिस्ट बैंग बैंग से अपने बाएं पैर पर शार्क का टैटू बनवा लिया और ड्रेक ने अपने हाथ पर वैसा ही टैटू बनवाया। टैटू आर्टिस्ट बैंग बैंग ने अपने इंस्टाग्राम पर रिहाना के टैटू को लेकर एक पोस्ट भी किया था। लेकिन जिस तरह टैटू हमेशा के लिए उनके शरीर पर छप गए, उनका रिश्ता इतना लंबा नहीं चल सका।

2018 में किया ड्रेक से अलग होने का ऐलान

2018 में किया ड्रेक से अलग होने का ऐलान

साल 2018 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रिहाना ने बताया कि वह अब ड्रेक के कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। रिश्ता टूटने के तीन साल बाद अब रिहाना ने ड्रेक संग बनवाए गए मैचिंग टैटू को अपने शरीर से हटाने का फैसला किया। वर्तमान में रिहाना मशहूर रैपर A$AP Rocky को डेट कर रही हैं । साल 2020 से ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें हैं। इस साल दोनों ने अपने प्यार को कबूल किया और कहा कि वह साथ में खुश भी हैं। दोनों को अक्सर साथ में रोमांटिक समय बिताते देखा जाता है।

किसान आंदोलन को लेकर किया था ट्वीट

किसान आंदोलन को लेकर किया था ट्वीट

आपको याद दिला दें कि भारत में लगभग 7 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भी रिहाना ने एक ट्वीट किया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। रिहाना ने किसानों के धरनास्थल पर सरकार की तरफ से इंटरनेट बंद किए जाने के मामले को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' रिहाना के इस ट्वीट के बाद किसानों के आंदोलन को ग्लोबल सर्मथन मिलना शुरू हो गया था और ग्रेटा थनबर्ग सहित दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने इसे लेकर ट्वीट कर डाले।

कौन हैं रिहाना?

कौन हैं रिहाना?

महज 15 साल की उम्र से अपना म्यूजिक करियर शुरू करने वाली रिहाना हॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर और एक्टर हैं। अपने करियर की शुरुआत में ही रिहाना को दिग्गज म्यूजिक प्रोड्यूसर इवान रोजर्स और कर्ल स्टर्कन के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला। 2005 में रिहाना का पहला एलबम 'म्यूजिक ऑफ द सन' रिलीज हुआ, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में असली पहचान मिली अपने एलबम 'गुड गर्ल गॉन बैड' से। 32 साल की रिहाना अपने करियर में अभी तक 9 ग्रेमी अवॉर्ड, 13 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: 'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद कपूर नहीं थे पहली पसंद, पाकिस्तानी मूल का ये हॉलीवुड एक्टर होना था कास्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+