ISIS के इलाके में क्रैश हुआ रूसी विमान, सभी 224 यात्रियों की मौत, मिला ब्‍लैक बॉक्‍स

कायरो। रुस का एक यात्री विमान जो मिस्र से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था वो क्रैश हो गया है। मिस्र के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इस विमान में 224 लोग (7 क्रू मेंबर और 217 यात्री) सवार थे जिनकी मौत हो गई है। मिस्र के सिनाई के पास विमान का मलबा मिल गया है। साथ ही विमान का ब्‍लैक बॉक्‍स भी मिल गया है जिससे क्रैश होने के पीछे के कारणों का पता लगाया जायेगा।

inai plane crash: No survivors as Russian airliner comes down with 224 people on board
करीब 20 एयर एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है और शवों को लाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक यह विमान कोगलीमावियां कंपनी के नाम से रजिस्‍टर्ड था। रिपोर्ट के मुताबिक एयरबस A 321 की फ्लाइट नंबर KGL-9268 मिस्र के शर्म अल शेख से रूस के सेंट पीट्सबर्ग जा रही थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। विमान के लापता होने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर उड़ा था विमान

रशियन एविएशन ऑथरिटी के मुताबिक इस विमान ने अल शेख हवाई अड्डे से सुबह करीब 6:30 बजे उड़ान भरी थी। विमान को दोपहर करीब 12:10 बजे सेंट पीट्सबर्ग हवाई अड्डे पर लैंड करना था। लेकिन उड़ान भरने के 23 मिनट बाद ही उसका संपर्क राडार से टूट गया।

ISIS के इलाके में क्रेश हुआ प्लेन

रुसी विमान का विमान सिनाई इलाके में क्रेश हुआ है, इसे ISIS के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में प्लेन का आईएस के इलाके में क्रैश होना रूस के लिए चिंता बढ़ा रहा है। बता दें कि रूस लगातार आईएस के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। हालांकि मिस्त्र की ओर से प्लेन को मार गिराए जाने की आशंका से इंकार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+