पाकिस्तान में सिख पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट, पगड़ी छीनी, घर से बाहर निकाला

लाहौर। पाकिस्तान में सिख पुलिस अधिकारी के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ लोग अचानक पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह के घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे, जिसके बाद उन्हें परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया गया। गुलाब सिंह ने घटना के बारे में बताया कि लाहौर के डेरा चहल स्थित उनके घर के भीतर लोग जबरन घुस आए और हमे मारपीट करके बाहर निकाल दिया, यही नहीं इन लोगों ने मेरी पगड़ी खोल दी।

pak

घटना के बाद पुलिस से गुलाब सिंह ने आग्रह किया है कि उन्हें कम से कम 10 मिनट का समय दिया जाए, यहां 1947 से रह रहे हैं। लेकिन गुलाब सिंह की अपील को किसी ने नहीं सुना। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के भीतर अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की तमाम खबरें सामने आई हैं। इससे पहले पिछले महीने एक सिख कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। सिखों और हिंदुओं के साथ पाकिस्तान में अक्सर हमले की खबरे सामने आती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें- जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण पर मलेशिया के पीएम का बड़ा बयान

गुलाब सिंह ने घटना के बार में विस्तार से बताते हुए कहा कि मैं गुलाब सिंह पाकिस्तान का पहला सिख ट्रैफिक वार्डन हूं, मेरे साथ चोर-डाकुओं जैसा सलूक किया जा रहा है, मुझे मेरे घर से घसीटकर बाहर निकाल दिया गया और घर में ताला लगा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के भूतपूर्व प्रधान तारिक वजीर ने कुछ लोगों को खुश करने के लिए यह करवाया है। पूरे गांव में सिर्फ मुझे ही निशाना बनाया जाता है और घर खाली करवाया जा रहा है। ये लोग मेरी पगड़ी भी छीनकर ले गए और मेरे बालों को भी खींचा है।

इसे भी पढ़ें- World Population Day: जानिए विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+