अमेरिका: भारतीय सिख पर हमला, हमलावर बोला- अपने देश वापस जाओ
एक अज्ञात हमलावर ने 39 साल के सिख को गोली मारकर जख्मी कर दिया। हमलावर ने गोली मारने के बाद कहा, अपने देश वापस जाओ।
वाशिंगटन। एक बार फिर से अमेरिका की धरती पर भारतीयों के साथ गलत व्यवहार हुआ है, यहां के वॉशिंगटन स्टेट के केंट शहर में एक अज्ञात हमलावर ने 39 साल के सिख को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। हमलावर ने गोली मारने के बाद कहा, अपने देश वापस जाओ।

खास बातें
- घटना शनिवार शाम को उस समय घटी, जब सिख अपने घर के बाहर अपने वाहन में कुछ काम कर रहा था।
- केंट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
- घायल सिख शख्स ने ही पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले ने उससे अपने देश वापस जाने को कहा था।
- हमलावर की तलाश जारी है।
- पिछले 2 सप्ताह के अंदर में ये भारतीयों के ऊपर तीसरा नस्लीय हमला है।
- पीड़ित ने बताया कि आरोपी 6 फिट लंबा श्वेत नागरिक था और उसने चेहरे के ऊपरी हिस्से पर मास्क पहन रखा था।
- पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन वह और उसके परिजन काफी डरे हुए हैं।
- इससे पहले गुरुवार को दक्षिण कैरोलिना के लैंकेस्टर में भी एक नस्लीय हमले में हरनीश पटेल की हत्या कर दी गई थी।
- वहीं, 22 फरवरी को हुए नस्लीय हमले में कुचिभोटला की मौत हो गई थी।
- इस हमले में आलोक मदासानी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications