32,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट की टूटी खिड़की, फिर भी पायलट ने प्लेन की कराई सेफ लैंडिंग, बना हीरो
बीजिंग। चीन में शिचुआन एयलाइंस के विमान 3U8633 में अचानक कॉकपिट की खिड़की टूट जाने से प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कॉकपिट की खिड़की टूट जाने के कारण तेज हवाओं से प्लेन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चीनी मीडिया के मुताबिक, जब प्लेन का कॉकपिट टूटा उस वक्त प्लेन करीब 32,000 फीट की ऊंचाई पर था। उस दौरान हवा इतनी तेज थी कि को-पायलट विमान से बाहर लटक गया।

लेकिन सोशल मीडिया पर लियू शुआनजियान हीरो बन चुके हैं, जिन्होंने सिर्फ 20 मिनट के भीतर प्लेन को सुरक्षित लैंड करवा दिया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह विमान चोंगक्यूंग से ल्हासा जा रहा था।
पायलट शुआनजियान ने कहा कि प्लेन में इसकी चेतावनी नहीं दी गई थी। शुआनजियान ने कहा कि इस रूट पर मैं 100 से ज्यादा बार उड़ान भर चुका हूं।मुझे उसका फायदा मिला।' बता दें, फ्लाइट के अंदर का तापमान -40 पहुंच चुका था। जिसके बाद पायलट लियू ने 'स्क्वैक वॉर्निग-7700' जारी की।' शुआनजियान ने कहा कि कॉकपिट टूटने की वजह से प्लेन के अंदर तेज हवा से लोगों का सामान अस्त व्यस्त दिया गया है और ज्यादातर सामान पूरी तरह से टूट गया।
एक यात्री ने बताया कि जिस वक्त क्रू हमें नाश्ता दे रहा था उसी वक्त एयरक्राफ्ट हिलने लगा। हमें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। अचानक ऑक्सीजन माक्स बाहर निकल आए थे। ऐसा लग रहा था कि हम काफी रफ्तार में नीचे की तरफ जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में सब सामान्य हो गया। सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (CAAC) ने एयरबेस पर अपने स्टाफ को भेज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications