लॉस एंजेलिस: एयरपोर्ट पर फायरिंग की बात निकली अफवाह, पुलिस बोली- ऑल इज वेल
लॉस एंजेलिस। कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर फायरिंग की सूचना मिलने से मची अफरातफरी के बाद पुलिस ने एक बार फिर बयान जारी करके कहा कि एयरपोर्ट पर फायरिंग नहीं हुई है। कुछ 'तेज आवाजों' को गोली चलने की आवाज समझा गया था।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पुलिस पता लगा रही है कि ये आवाजें आखिर कहां से आईं। पुलिस ने किसी तरह की गोलीबारी से इनकार किया है। साथ ही किसी के घायल होने की भी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि पहले एयरपोर्ट पुलिस ने ट्वीट करके बताया था कि एयरपोर्ट पर गोलीबारी हुई है, जिससे हड़कंप मचा है और लोग जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया था कि एयरपोर्ट के टर्मिनल 1, 5 और 7 से मदद के लिए कई फोन कॉल आ रही हैं। जबकि टर्मिनल 6 में कुछ लोगों ने खुद को बाथरूम में छुपाया और पुलिस को सूचना दी।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस वजह से सभी उड़ाने रद्द करने का आदेश भी जारी कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications