न्यूयॉर्क के साइराक्यूस में गोलीबारी, सात लोगों के घायल होने की खबरें
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी के बाद सात से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें हैं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं और यह घटना साइराक्यूस में हुई है। सोशल मीडिया पर फायरफाइटर्स की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। नेशनल पब्लिक रेडियो के प्रोड्यूसर की ओर से गोलीबारी को लेकर ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें जवाब दिया और कहा कि पुलिस ने स्थानीय समयानुसारा रात नौ बजे के बाद गोलीबारी का जवाब दिया। पुलिस की मानें तो उसे यहां पर कई लोग घायलावस्था में भी मिले थे।

शोक सभा में चलाई गई गोलियां
अभी तक पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कितने लोगों को गोली मारी गई है। साइराक्यूस फायरफाइटर्स यूनियन की ओर से बताया गया है कि मिडिलैंड्स एवेन्यू में हुई शूटिंग में सात लोगों को गोली मारी गई है। यूनियन ने फेसबुक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। न्यूज वेबसाइट साइराक्यूस.कॉम की ओर से बताया गया है कि गोलीबारी उस समय हुई जब कुछ लोग एक व्यक्ति की मौत के बाद शोक मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। वेबसाइट ने बताया कि रात करीब 9:15 मिनट पर कई एंबुलेंस को घटनास्थल की तरफ जाते देखा है। वेबसाइट ने कहा है कि कम से कम 10 गोलियां फायर की गई हैं। जिस जगह पर फायरिंग हुई है वह जगह न्यूयॉर्क से करीब 402 किलोमीटर दूर है।












Click it and Unblock the Notifications