पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर फेंका गया जूता

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उपर लाहौर में जूता फेंके जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिस युवक ने नवाज शरीफ पर जूता फेंका है वह जामिया नईमिया का पूर्व छात्र है और कथित रूप से तहरीक ए लब्बैक का सदस्य है। नवाज पर जूता उस वक्त फेंका गया जब वह एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे।

nawaz sharif

नवाज पर जिस समय यह जूता फेंका गया उस वक्त यहां काफी लोग मौजूद थे, इसी दौरान उनपर जूता फेंका गया जोकि नवाज शरीफ के कान के पास जाकर लगा। इसके बाद जूता फेंकने वाला व्यक्ति मंच पर खड़ा होकर जमकर नारेबाजी करने लगा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना के बाद भी नवाज शरीफ ने अपना भाषण फिर से शुरू किया। पुलिस के अनुसार जूता फेंकने वाला व्यक्ति मुनव्वर है।

घटना के बाद युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर स्याही फेंक दी गई। लेकिन ख्वाजा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसके बाद उसे पुलिस ने छोड़ दिया।

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते नवाज शरीफ को अपना पद गंवाना पड़ा था, जिसके बाद वह लंदन चले गए थे। लेकिन पाकिस्तान में होने वाले आगामी चुनाव से पहले नवाज शरीफ को अपने ही देश में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+