SHOCKING VIDEO: चलते-चलते सड़क में समा गईं जब दो महिलाएं
तुर्की से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहीं दो महिलाएं अचानक से उसके अंदर समा गईं। महिलाओं के साथ हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे काफी शेयर किया जा रहा है।
अंकारा। तुर्की से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहीं दो महिलाएं अचानक से उसके अंदर समा गईं। महिलाओं के साथ हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे काफी शेयर किया जा रहा है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है और महिलाओं की पहचान डॉ. सुजन कुडै बालिक और नर्स ओजलेम डुयमज के रूप में हुई है।

तुर्की के Diyarbakir में दो महिलाओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। दो महिलाएं सड़क किनारे चल रहीं थीं, जब वो हिस्सा टूटकर जमीन में धंस गया और महिलाएं नीचे गिर पड़ीं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं सड़क किनारे पेवमेंट पर चल रही थीं और फिर वो बात करने के लिए रुकती हैं। वो बात कर ही रही होती हैं कि जमीन अंदर धंस जाती है।
ये भी पढ़ें: गुफा में बिना कपड़ों के रहता है ये शख्स, फिर भी दुनियाभर में दीवानी हैं लड़कियां
हादसा होते ही वहां मौजूद लोग मौके पर उनकी मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने दोनों महिलाओं को मलबे में से निकाला जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खबरों के अनुसार महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। महिलाओं की पहचान डॉ. सुजन कुडै बालिक और नर्स ओजलेम डुयमज के रूप में हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जो अब वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें: महिला के होठों के इशारे से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने भांप लिया खतरा और उसके बाद...












Click it and Unblock the Notifications