महिला के होठों के इशारे से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने भांप लिया खतरा और उसके बाद...
डॉमिनोज का पिज्जा डिलीवर करने आए एक डिलीवरी ब्वॉय की सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। डिलीवरी ब्वॉय एक घर में पिज्जा डिलीवर करने गया था जहां एक महिला ने उससे मदद मांगकर मुंह से इशारा किया। महिला ने बिना आवाज किए होंठों से 'Help Me' का इशारा किया, जिसे समझकर डिलीवरी ब्वॉय ने तुरंत पुलिस को फोन किया।

वॉशिंग्टन। डॉमिनोज का पिज्जा डिलीवर करने आए एक डिलीवरी ब्वॉय की सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। डिलीवरी ब्वॉय एक घर में पिज्जा डिलीवर करने गया था जहां एक महिला ने उससे मदद मांगकर मुंह से इशारा किया। महिला ने बिना आवाज किए होंठों से 'Help Me' का इशारा किया, जिसे समझकर डिलीवरी ब्वॉय ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस आई तो पता चला कि महिला को एक व्यक्ति ने किडनैप कर रखा था।

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को महिला ने किया इशारा
अमेरिका के दक्षिण विसकॉन्सिन के वाल्डो में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला की जान बचाई। डिलीवरी ब्वॉय जोसेफ ग्रंड्ल 27 सितंबर को एक घर में पिज्जा डिलीवरी करने पहुंचे। घर में पिज्जा की डिलीवरी लेने एक व्यक्ति पहुंचा। जब जोसेफ पिज्जा डिलीवर कर रहे थे तब उन्होंने देखा कि पीछे से एक महिला उन्हें मदद का इशारा कर रही है। महिला ने अपनी चोट लगी आंख की तरफ इशारा किया और बिना बोले कहा 'Help Me'। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाने का इशारा किया।

अपने ही घर में किडनैप थी महिला
पिज्जा डिलीवर करने के बाद जोसेफ ने तुरंत 911 कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के आने पर सामने आया कि एक व्यक्ति ने महिला को किडनैप किया हुआ था और उसके साथ मारपीट भी कर रहा था। 55 वर्षीय व्यक्ति डीन हॉफमैन और 57 वर्षीय पीड़िता पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
27 सितंबर को हॉफमैन बिना बताए महिला के घर घुस आया और उसे उसके ही घर में किडनैप कर लिया। हॉफमैन ने महिला को मारा-पीटा और उसके हाथ-पैर बांध कर उसे बाथरुम में बंद कर दिया। पुलिस ने कई धाराओं के तहत हॉफमैन को गिरफ्तार किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications