सानिया-शोएब ने पाकिस्तान में लॉन्च किया परफ्यूम 'Allrounder', इवेंट में शानदार अंदाज में दिखा कपल
कराची, 29 नवंबर। भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इन दिनों अपने ससुराल यानी कि पाकिस्तान में हैं, जहां उन्होंने अपने पति और पाक स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक संग एक परफ्यूम लॉन्च किया है। इस इवेंट पर सानिया-शोएब एक दम रॉयल लुक में नजर आएं, दोनों के बीच की मोहब्बत बखूबी दोनों की आंखों में नजर आ रही थी। आपको बता दें सानिया-शोएब ने दो परफ्यूम लॉन्च किया है।

सानिया-शोएब ने पाकिस्तान में लॉन्च किया परफ्यूम
एक परफ्यूम शोएब के नाम पर लॉन्च किया गया है, जिसका नाम 'ऑल-राउंडर' है और दूसरा परफ्यूम सानिया के नाम पर है, जिसका नाम 'स्मैश' है। इस खास मौके पर कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं। जिनमें सादिया इमाम, आयशा उमर, अदनान सिद्दीकी का नाम लिया जा सकता है। आपको बता दें कि सानिया-शोएब ने J. Fragrances नाम की कंपनी से टाईअप किया है, जिसने ये परफ्यूम को लॉन्च किया है।

इंडिया-पाकिस्तान में से आप किसे सपोर्ट करेंगी?
इससे पहले सानिया और शोएब का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सानिया, एक रिपोर्टर से कह रही थीं कि वो एक सवाल से बुरी तरह से तंग आ चुकी हैं, इसलिए अगर आप भी वो सवाल पूछने वाले हैं तो मत पूछिएगा प्लीज। दरअसल सानिया मिर्जा उस प्रश्न से परेशान हैं, जिसमें उनसे पूछा जाता है कि अगर इंडिया-पाकिस्तान के बीच मैच होगा तो आप किसे सपोर्ट करेंगी? सानिया और रिपोर्टर के बीच जब ये बात हो रही थी, तब ही वहां शोएब मलिक आ जाते हैं।

'मैं अपनी वाइफ को सपोर्ट करूंगा
सानिया उन्हीं से ये सवाल करती है कि 'अगर भारत-पाकिस्तान के बीच टेनिस मैच हो रहा है' और मैं इंडिया की ओर से खेल रहीं हूं तो आप किसको सपोर्ट करेंगे? इस पर शोएब कहते हैं कि 'मैं अपनी वाइफ को सपोर्ट करूंगा'। जिसे सुनकर सानिया रिपोर्टर से कहती हैं कि सुन लिया ना इसलिए मैं निवेदन करती हूं कि अब इस तरह का सवाल ना किया जाए।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा को है एक बेटा
मालू्म हो कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों को शादी से एक बेटा इजहान है। दोनों की शादी काफी विवादों में रही थी और शादी के बाद भी ये कपल अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाता है। सानिया को अक्सर इंडिया-पाकिस्तान मैच की वजह से ट्रोल भी किया जाता है इसलिए इस बार जब टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले सानिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि थोड़े वक्त जहरीली चीजों से दूर रहना ही ठीक है।
शोएब-सानिया ने सारे कयासों को झूठा साबित कर दिया
जब दोनों की शादी हुई थी तो कई लोगों ने कहा था कि ये शादी चलेगी नहीं लेकिन शोएब-सानिया ने सारे कयासों को झूठा साबित कर दिया, वो आज अपने वैवाहिक जीवन में बहुत ज्यादा खुश हैं और दोनों एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications