Sheikh Hasina: 'इसी वजह से अल्लाह ने मुझे ज़िंदा रखा है', शेख हसीना ने दिए बांग्लादेश वापसी के संकेत

Sheikh Hasina on Muhammad Yunus: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी अवामी लीग के सदस्यों के परिवारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जल्द ही बांग्लादेश में वापसी के संकेत दिए। वहीं उन्होंने बांग्लादेश को आतंकवादी देश करार दिया।

शेख हसीना ने कहा कि, 'हमारे नेता और कार्यकर्ता ऐसे मारे जा रहे हैं कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अवामी लीग, पुलिस, वकील, पत्रकार, कलाकार सबको निशाना बनाया जा रहा है।'

Sheikh Hasina on Muhammad Yunus

मोहम्मद यूनुस पर साधा निशाना

शेख हसीना ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को निशाना बनाते हुए कहा कि वह ऐसा व्यक्ति है जिसे लोगों से कोई लगाव नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि, उसने ऊंचे ब्याज पर छोटे ऋण दिए और उसी पैसे से विदेश में ऐश किया।"

हसीना ने कहा, "हमें उस समय उसकी चालाकी समझ नहीं आई, इसलिए हमने उसकी मदद की। लेकिन लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ। उसे खुद फायदा हुआ। फिर उसमें सत्ता की लालसा पैदा हो गई, जो आज बांग्लादेश को जला रही है।"

मीडिया पर कार्रवाई की जा रही है

पूर्व प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में मीडिया पर पाबंदी लगाए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा,बलात्कार, हत्या, डकैती-कुछ भी रिपोर्ट नहीं किया जा सकता। और इस तरह की खबर दिखाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें Gaurav Gogoi on Yunus Comment: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मुहम्मद युनूस के बयान पर केंद्र को घेरा

परिवार को याद कर हुई भावुक

अपने पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान सहित पूरे परिवार की हत्या को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने एक ही दिन में अपने पिता, माँ, भाई सबको खो दिया। फिर हमें देश लौटने भी नहीं दिया गया। मैं जानती हूं अपने अपनों को खोने का दर्द। अल्लाह मुझे बचाता रहा है, शायद वह मुझसे कुछ भला कराना चाहता है। जिन्होंने ये अपराध किए हैं, उन्हें सज़ा मिलनी ही चाहिए। यही मेरा संकल्प है।'

Take a Poll

'मैं ज़िंदा हूं, बेटे...'

जब एक समर्थक ने पूछा कि वह कैसी हैं, तो शेख हसीना ने कहा, 'मैं ज़िंदा हूं, बेटे।' एक अन्य समर्थक ने कहा, "अल्लाह आपको फिर से मौका दे' तो उन्होंने जवाब दिया, 'वो देगा, इसी वजह से अल्लाह ने मुझे ज़िंदा रखा है, मैं आ रही हूं।

ये भी पढ़ें Muhammad Yunus Warning: 'उन्हें तब तक चुप रहना होगा...', बांग्लादेश के यूनुस की शेख हसीना को चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+