Video: 'रात 2:30 बजे आसिम मुनीर कॉल कर बोला हमारे कई एयरबेस बर्बाद', शहबाज शरीफ ने कबूल ही लिया सबसे बड़ा सच

Asim Munir: ''9-10 मई की दरमियानी रात में तकरीबन रात 2:30 बजे, सिपहसालार जनरल आसिम मुनीर ने मुझे सिक्‍योर फोन पर बताया कि वजीर-ए-आजम साहब, हिन्‍दुस्‍तान ने अपने बैलेस्टिक मिसाइल अभी लॉन्‍च किए हैं। एक नूर खान एयरबेस पर गिरा है और कुछ और दूसरे इलाकों में गिरे हैं। हमारे कई एयरबेस बर्बाद हो गए हैं।'' ये कबूलनामा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान के सीजफायर के एक हफ्ते के बाद किया है।

पीएम शहबाज शरीफ ने ये बयान 16 मई को पाकिस्‍तानी सेना के सम्मान में 'यौम-ए-तशक्कुर' यानी धन्यवाद दिवस के कार्यक्रम में दिया है। पूरे पाकिस्तान में पाक सेना को श्रद्धांजलि देने के लिए 'यौम-ए-तशक्कुर'कार्यक्रम मनाया गया।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस कबूलनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे 16 मई की देर रात अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया।

Pakistan PM Shehbaz Sharif Asim Munir

निशिकांत दुबे बोले- 'खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज बोल रहे हैं...'

वीडियो शेयर कर निशिकांत दुबे ने लिखा, ''2:30 बजे में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सबसे महफूज सैन्य एयरपोर्ट नूर खान तबाह कर दिया, खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज बोल रहे हैं । ऑपरेशन सिंदूर के कुछ समय तक रुकने का राज भी यही एयरपोर्ट है। आगे भारतीय सेना को सलाम, मोदी है तो......।''

Pakistan PM Shehbaz Sharif Asim Munir

इस वीडियो को बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने खुद माना "भारत ने नूर खान एयरबेस और पाकिस्तान के अन्य एयरबेस पर हमला किया!" कांग्रेस और कंपनी के लिए यह कबूलनामा एक दुःस्वप्न हो सकती है।''

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान से संकेत मिलता है कि जब उन्हें कॉल आया तो वह सो रहे थे और मुनीर को बचाने के लिए उनके बयान से पता चलता है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख भारतीय जवाबी कार्रवाई के पैमाने से घबरा गए होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान तनाव और सीजफायर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 6 मई-7 मई की दरमियानी रात1:05 बजे शुरू किया गया था। जिसके तहत पाकिस्तान और PoK के नौ आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था।

पाकिस्तान ने 8 और 9 मई को भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। 10 मई की सुबह, भारत ने पाकिस्तानी सेना के 11 एयरबेस और प्रमुख सैन्य ढांचे को नष्ट कर दिया, जिससे वह सीजफायर के लिए मजबूर हो गए। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर लागू है। हालांकि भारत सरकार ने साफ किया है कि आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई अभी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+