शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई तो मिला कम्युनिटी नोट, 'शहबाज सरकार ने पाकिस्तान में बैन कर रखा है X'

Pak PM congratulates Trump: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी चुनावों में उनकी निर्णायक जीत पर पाकिस्तान में प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी।

लेकिन शहबाज शरीफ की तरफ से बधाई दिए जाने के फौरन बाद ही उनके पोस्ट के साथ एक कम्युनिटी नोट प्रकाशित हो गया, जिसमें यूजर्स को बताया गया था, कि शहबाज सरकार ने पाकिस्तान में एक्स पर प्रतिबंध लगा रखा है और ये पोस्ट संभवत: VPN से किया गया है, जो गैरकानूनी है।

shehbaz sharif

इस कम्युनिटी नोट के प्रकाशित होने के बाद शहबाज शरीफ पर जमकर तंज कसा जा रहा है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने X (ट्विटर) पर लिखा, "मैं पाकिस्तान-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत और व्यापक बनाने के लिए आने वाले प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

आपको बता दें, कि इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। तरार ने दावा किया, कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से जुड़े आतंकवादी अपनी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को फैलाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेकिन अब सोशल मीडिया यूजर्स ने अब पूछना शुरू कर दिया है, कि आखिर प्रतिबंध हटाए बिना प्रधानमंत्री ने कैसे बधाई दे दी है और ऐसा करके, क्या उन्होंने खुद ही अपने कानून का उल्लंघन नहीं किया है?

एक एक्स यूजर ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, "मिस्टर ट्रंप, यह जोकर आपको बधाई देने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा है... वैसे, एलन मस्क प्लेटफॉर्म को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया है!!!"

वहीं, एक यूजर ने लिखा, "अगर पाखंड का कोई मानवीय चेहरा होता, तो वह शहबाज शरीफ होता।"

पाकिस्तान ने अमेरिका को 'पुराना दोस्त' बताया

इस बीच, गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, कि पाकिस्तान और अमेरिका "पुराने दोस्त और साझेदार" हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से इस्लामाबाद के चीन के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बलूच के हवाले से कहा, "अमेरिका के साथ हमारे संबंध दशकों पुराने हैं और हम सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को और मज़बूत और व्यापक बनाने के लिए तत्पर हैं।"

जब उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पाकिस्तान-चीन संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, कि इस्लामाबाद का बीजिंग के साथ संबंध देश की विदेश नीति में "सदाबहार, रणनीतिक और स्थिर करने वाली ताकत" है।

उन्होंने कहा, "यह संबंध दुनिया भर के घटनाक्रमों से अप्रभावित रहा है। इसलिए हमें इस संभावना पर विचार करने की भी आवश्यकता नहीं है, कि यह संबंध किसी अन्य देश में किसी भी घरेलू घटनाक्रम से प्रभावित होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+