2 बच्चे, 12 साल का रिश्ता, फिर भी शकीरा ने क्यों नहीं की शादी, कहीं इसी वजह से तो नहीं हो रहा ब्रेकअप
2 बच्चे, 12 साल का रिश्ता, फिर भी शकीरा ने क्यों नहीं की शादी, कहीं इसी वजह से तो नहीं हो रहा ब्रेकअप
नई दिल्ली, 02 जून: वाका वाका और हिप्स डोंट लाई...जैसे गाना गाने वाली पॉप सिंगर शकीरा को शायद ही ऐसा कोई हो, जो ना जानता हो। अपने गानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली शकीरा इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शकीरा और उनके पार्टनर फुटबॉलर जेरार्ड पिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, बात उनके ब्रेकअप तक आ पहुंची है। 2010 से ये कपल साथ है इनके दो बच्चे भी हैं लेकिन फिर भी शकीरा और जेरार्ड पिक ने अब तक शादी नहीं की है और बात इनकी अब ब्रेकअप तक आ पहुंची हैं। कहा जा रहा है कि शकीरा को जेरार्ड पिक ने धोखा दिया है।

शकीरा को मिला प्यार में धोखा, किसी और महिला के साथ पकड़े गए पार्टनर
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेरार्ड पिक पिछले कुछ हफ्तों से अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर शकीरा से अलग रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि शकीरा ने कुछ हफ्ते पहले जेरार्क को एख दूसरी महिला के साथ पकड़ा था। प्यार में धोखा मिलने के बाद शकीरा ने जेरार्ड से अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर ऐसा अभी कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन पिछले कई दिनों से शकीरा अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर जेरार्ड के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं कर रही हैं।

पार्टी लाइफस्टाइल जी रहे हैं शकीरा के पार्टनर
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शकीरा के पार्टनर अपना सारा सामान लेकर किसी दूसरी महिला के साथ बार्सिलोना में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि शकीरा के पार्टनर इन दिनों पार्टी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। वह हर दिन कल्ब जाते हैं और पार्टी करते हैं।

आखिर 12 साल के रिश्तों के बाद भी शकीरा ने क्यों नहीं शादी?
जेरार्ड पिक और शकीरा 2010 में मिले थे और 2011 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन कभी शादी के बंधन में नहीं बंधे। ऐसे कई लोग हैं जो सोच रहे हैं कि 12 साल से अधिक समय तक एक साथ रहने और दो बच्चों के बाद भी उन्होंने शादी क्यों नहीं की। एक बार शकीरा ने कहा था कि वह फिलहाल पिक से शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।

पत्नी नहीं प्रेमिका बनकर रहना चाहती थीं शकीरा
शकीरा आमतौर पर पिक को अपने पति के रूप में संदर्भित करती थीं, भले ही वे शादीशुदा नहीं थे। इसके बावजूद शकीरा ने खुद कहा था कि वह अपने वर्तमान संबंधों के साथ "बहुत सहज" है और इस बात पर जोर देती है कि वह पत्नी बनकर नहीं बल्कि प्रेमिका बनकर रहना चाहती हैं। अब कई लोग सोशल मीडिया पर ये लिख रहे हैं कि कहीं शकीरा और जेरार्ड पिक के अलग होने की वजह तो यही नहीं है।

जेरार्ड पिक ने बताया आखिर वो शकीरा से शादी क्यों नहीं कर रहे हैं?
जेरार्ड पिक ने खुलासा किया है कि उन्होंने 12 साल तक साथ रहने के बावजूद शकीरा से शादी क्यों नहीं की। बार्सिलोना के डिफेंडर ने पॉपस्टार शकीरा से उनके 'वाका वाका (टाइम फॉर अफ्रीका)' के संगीत वीडियो में आने के बाद मुलाकात की, जो 2010 विश्व कप का आधिकारिक गीत था। गैरी नेविल के द ओवरलैप पर एक उपस्थिति के दौरान, पिक ने शकीरा के साथ अपने संबंधों पर चर्चा की और उनसे पूछा गया कि वे अभी तक शादी क्यों नहीं की। जिसका जवाब देते हुए जेरार्ड पिक ने कहा था, ''नहीं, मेरी शादी नहीं हुई है, मुझे यह पसंद है कि हम अभी कैसे हैं। हमारे दो बच्चे हैं, नौ और सात, हम एक जोड़े के रूप में अच्छा काम करते हैं। हमें शादी करने की जरूरत नहीं है, यह ठीक है।"

पहले भी टूट चुका है शकीरा का रिश्ता
साल 2000 में शकीरा वकील Antonio de la Rua के साथ रिश्ते में थीं। एक साल 10 सालों तक रहने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद शकीरा 'वाका वाका' गाने की शूटिंग के दौरान स्पैनिश फुटबॉल प्लेयर जेरार्ड पिक से मिलीं और दोनों में प्यार हुआ।












Click it and Unblock the Notifications