दावोस के बर्फ में फंसे शाहरुख ने निकाला अपना रास्ता, देखते रह गए लोग

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने दावोस में आयोजित क्रिस्टल सम्मान समारोह में शिरकत की थी, जहां उन्हें सम्मानित किया गया था। दावोस में आयोजित 'विश्व आर्थिक मंच' सम्मेलन में शाहरुख के पहुंचने की खबर खूब चर्चा में रही,लेकिन इस सम्मेलन के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लाखों दिलों पर राज करने वाले किंग खान ने दावोस में बर्फ में फंसे होने पर खुद अपना रास्ता निकाला और घंटों इंतजार करने के बजाए पैदल की अपने गेस्ट हाउस की ओर निकल पड़े।

दावोस में शाहरुख ने जीता दिल

दावोस में शाहरुख ने जीता दिल

22 जनवरी को दावोस में किंग खान ने विश्व आर्थक मंच सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में दुनियाभर से व्यापार, राजनीति, कला, शिक्षा और नागरिक समाज से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। स्नोफॉल की वजह से अतिथियों की गाड़ियां जाम में फंस गई। घंटों तक सड़क पर गाड़ियां फंसी रही, लेकिन शाहरुख ने बर्फ में फंसे रहकर इंतजार करने के बजाए अपना रास्ता खुद निकाल लिया।

बर्फ पर पैदल निकल पड़े किंग खान

बर्फ पर पैदल निकल पड़े किंग खान

किंग खान ने दूसरों की तरह गाड़ी में बैठकर इंतजार करने के बजाए अपनी गाड़ी से बाहर निकल आए और बर्फ पर पैदल चलते हुए महाराष्ट्र भवन तक का रास्ता तय किया। महाराष्ट्र भवन में शाहरुख के रुकने का इंतजाम था। शाहरुख ने गाड़ी में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करने के बजाए पैदल चलकर जाना बेहतर समझा और बर्फ पर निकल पड़े।

 शाहरुख को देखते रह गए लोग

शाहरुख को देखते रह गए लोग

किंग खान को इस तरह बर्फ पर पैदल चलते देख तमाम मंत्री और कंपनी के सीईओ उन्हें देखते रह गए। हालांकि वो लोग अपनी गाड़ी से निकलकर पैदल चलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्हें डर था कि कहीं वो बर्फ पर फिसलकर गिर न जाएं और डेढ़ घंटे तक गाड़ी में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। शाहरूख ने दावोस की अपनी फोटोग्राफ भी सोशल मीडिया पर शेयर कि, जिसमें वो अपनी आइकॉनिक स्टाइल में बाहें फैलाए हुए बर्फ में खड़े हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है कि 'स्विट्ज़रलैंड में आके ये न किया तो क्या किया...? लोग शाहरुख की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+