एंटोनियो गुटेरेश होंगे संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव
नई दिल्ली। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेश संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव बनेंगे। इस बात पर सुरक्षा परिषद ने आम सहमति से बुधवार को मुहर लगा दी।

रूस की ओर संयुक्त राष्ट्र के राजदूत चूरकिन विताली ने 66 वर्षीय गुटेरेश के महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। चुरकिन ने घोषणा की कि बृहस्पतिवार सुबह इस संबंध में औपचारिक मतदान होगा।
शरणार्थी संस्था का कर चुके हैं नेतृत्व
गुटेरेश 10 साल तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संस्था का नेतृत्व कर चुके हैं।
वो अगले साल बान की मून का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा होगा। बता दें कि सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों ने 10 उम्मीदवारों के लिए मतदान किया।
इस दौरान किसी ने गुटेरेश का विरोध नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications