पाकिस्तानी मूल के हमजा यूसुफ को मिली स्कॉटलैंड की कमान, ब्रिटेन से देश को आजाद कराने की ली जिम्मेदारी
प्रथम मंत्री बनने के बाद यूसुफ ने अपने भाषण में कहा, "स्कॉटलैंड के लोगों को अब आजादी की जरूरत है, और हम उनको स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए प्रयास करेंगे।"

Image: Twitter
स्कॉटलैंड में पाकिस्तानी मूल के 37 वर्षीय नेता हमजा यूसुफ स्कॉटलैंड में पहले मुस्लिम पीएम बनने जा रहे हैं। इससे पहले वे स्कॉटलैंड के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे थे। एक दिन पहले ही हमजा को स्कॉटलैंड की सत्ताधारी स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने अपना नया नेता चुना था। हमजा ने इस रोमांचक चुनाव में केट फोर्ब्स को हराया था। हमजा को पीएम पद के लिए 52 फीसदी जबकि उनकी प्रतिद्वंदी केट फोर्ब्स को 48 फीसदी वोट मिले। इस चुनाव में जीत के साथ ही हमजा यूसुफ का देश का पहला मुस्लिम प्रथम मंत्री बनना तय हो गया था।
निकोला ने दिया इस्तीफा
स्कॉटलैंड में प्रथम मंत्री ही प्रधानमंत्री के बराबर शक्तिशाली होता है। यहां प्रथम मंत्री ही कैबिनेट यानी मंत्रिमंडल की अध्यक्षता करता है। प्रथम मंत्री के ऊपर स्कॉटलैंड सरकार की नीतियों को तय करने और उन्हें प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी होती है। हमजा यूसुफ से पहले इस पद पर निकोला स्टर्जन काबिज थीं। निकोला ने बीते 15 फरवरी को अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। वह लगातार आठ तक SNP की नेता रही थीं। निकोला स्टर्जन ने ब्रिटेन से आजादी दिलाने के प्रयास में विफल रहने के बाद सहयोगी दलों के दबाव में इस्तीफा दे दिया था।
2005 में SNP से जुड़े
हमजा युसुफ साल 2005 में स्कॉटिश नेशनल पार्टी से जुड़े थे। इस दौरान वह ग्लासगो यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे। वह महज 26 साल की उम्र में सांसद चुने गए। स्काटलैंड की संसद में SNP के पास 129 में से 64 सीटें हैं। वो अपेक्षाकृत कमजोर दलों के सहारे खुद को सत्ता में बनाए हुए है। SNP का उद्देश्य इंग्लैंड-स्कॉटलैंड के तीन सदियों से जुड़े रिश्ते को तोड़ना है। चुनाव से पहले सहयोगी ग्रीन पार्टी ने SNP को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसने कोई ऐसा नेता चुना जिसका रुख प्रगतिशील नहीं दिखा तो वो गठबंधन से बाहर आ जाएगी।
आजादी दिलाने का वायदा किया
प्रथम मंत्री बनने के बाद युसुफ ने स्कॉटलैंड की आजादी के पक्ष में आवाज बुलंद किया। युसुफ ने कहा,'स्कॉटलैंड के लोगों को अब आजादी की जरूरत है, पहले से कहीं ज्यादा हमें आजादी की जरूरत है। हम वो पीढ़ी होंगे जो आजादी लाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस पर जल्दी काम करना है क्योंकि हमें आगे कई काम करने हैं।' हमजा युसुफ के सामने स्काटलैंड को ब्रिटिश चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी है हालांकि ये इतनी आसान होती नहीं दिख रही क्योंकि 2014 में हुए जनमत संग्रह में स्कॉटलैंड की अधिकांश जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने की इच्छा जताई थी। हालांकि हमजा युसुफ ब्रिटेन के साथ रहने के मामले में फिर से एक नया जनादेश चाहते हैं लकिन ब्रिटिश संसद ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके खिलाफ ही फैसला सुनाया था।
पाकिस्तान से रखते हैं ताल्लुक
37 वर्षीय हमजा पहले साउथ एशियन प्रवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हमजा यूसुफ का जन्म ग्लासगो शहर में हुआ है। उनके पिता मुजफ्फर यूसुफ साल 1960 में यहां आए थे। उनके पिता ने शुरुआती दिनों में अकाउंटेंट के तौर पर काम किया था, जबकि उनके दादा ने एक सिलाई मशीन की कंपनी में काम करते थे। यूसुफ की मां का जन्म केन्या में हुआ था। एक इंटरव्यू में हमजा ने विस्तार से बताया था कि कैसे उनकी मां के परिवार के साथ केन्या में नस्लीय भेदभाव किया जाता था, क्योंकि स्थानीय आबादी को प्रवासियों की वजह से नौकरी छीनने का नुकसान उठाना पड़ता था। यूसुफ ने साल 2010 में पूर्व SNP कार्यकर्ता गेल लिथगो से शादी की थी हालांकि, सात सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। साल 2019 में उन्होंने नादिया अल नकला से शादी की। इस शादी की खूब चर्चा हुई थी।
इतिहास ने पूरा किया चक्र
हमजा युसूफ के पीएम बनने के बाद से पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। आपको बता दें कि हमजा उन अप्रवासियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं जो ग्रेट ब्रिटेन से जुड़े देशों में सर्वोच्च पद तक पहुंचे हैं। इससे पहले भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लियो वराडकर आयरलैंड के पीएम की कुर्सी तक पहुंचे हैं। इस तरह से अब इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड, तीनों देशों में एशियाई अप्रवासी ही मुख्य पदों पर आसीन हैं। भारत और पाकिस्तान कभी दुनिया भर में फैले ब्रिटिश साम्राज्य का एक गहना हुआ करते थे। ब्रिटेन के बारे अक्सर कहा जाता था कि इसका सूरज कभी नहीं डूबता है। ब्रिटिश राज की समाप्ति के 75 साल बाद, कई टिप्पणीकारों ने टिप्पणी की है कि कैसे इतिहास ने अपना चक्र पूरा कर लिया है।
इंग्लैंड, ग्रेट ब्रिटेन और यूनाइडेट किंगडम...
अक्सर कई लोग इंग्लैंड और ब्रिटेन को एक समझ लेते हैं, लेकिन इसमें काफी अंतर है। इंग्लैंड एक अकेला देश है। जब इंग्लैंड के साथ वेल्स और स्कॉटलैंड को जोड़ देते हैं तो ये 'ग्रेट ब्रिटेन' कहलाता है, इसे ब्रिटेन नाम से दुनिया जानती है। ब्रिटेन के बगल आयरलैंड है। आयरलैंड ब्रिटेन से अलग द्वीप समूह है जिस पर दो देश स्थित है, रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड और उत्तरी आयरलैंड। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्थन आयरलैंड चार देश मिल 'यूनाइटेड किंगडम' बन जाते हैं। इन चारों देश के नागरिकों के पास यूनाइटेड किंगडम की एक पासपोर्ट होती है। ऋषि सुनक UK के पीएम हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications