SCO Meet: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से मिले एस. जयशंकर, नहीं मिलाया हाथ, सिर्फ किया नमस्ते
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को सर्गेई लावरोव, किन गैंग और एससीओ के महासचिव झांग मिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

SCO jaishankar meets Bilawal Bhutto: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान आज सुबह भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पहली बार आमने-सामने एक साथ आएं हैं और उन्होंने एक साथ फोटो खिंचवाई है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने बिलावल भुट्टो से हाथ नहीं मिलाई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में गोवा में अपने पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी का स्वागत किया है। विजुअल्स ने तस्वीरों के लिए दोनों के सामने हाथ जोड़कर विदेश मंत्री के पारंपरिक अभिवादन को दिखाया गया और एस जयशंकर ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने की तरफ इशारा करते हुए दिखे।
बिलावल भुट्टो लगभग 12 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले पड़ोसी देश के पहले वरिष्ठ नेता बन गए हैं। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
एस जयशंकर और बिलावल भुट्टो की ये मुलाकात काफी बेरूखी दिख रही थी और दोनों नेता एक दूसरे को देखकर सिर्फ मुस्कुराए। माना जा रहा है, एस जयशंकर ने हाथ नहीं मिलाकर इशारा दे दिया है, कि पाकिस्तान के साथ आने वाले वक्त में भारत के संबंध कैसे रहने वाले हैं। फोटो खिंचवाते वक्त दोनों नेताओं के बीच की दूरी साफ तौर पर देखी जा सकती थी और दोनों एक दूसरे से काफी दूर थे।
जिस तरह से जयशंकर ने बिलावल भुट्टो से मुलाकात की है, उससे साफ समझा जा सकता है, कि बिलावल भुट्टो की हालिया बयानबाजी से भारत खुश नहीं है और पाकिस्तान ने आतंकवाद को लेकर जिस तरह का रवैया दिखाया है, वो भी भारत को कबूल नहीं है।
एससीओ काउंसिल ऑफ फॉरेन मिनिस्टर्स (सीएफएम) की बैठक में भाग लेने के लिए बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा, जम्मू-कश्मीर में इस्लामाबाद द्वारा सीमा पार आतंकवाद के उपयोग सहित कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच संबंधों में जारी तनाव के बीच आई है।












Click it and Unblock the Notifications