चीनः 57 साल की महिला के सिर में घुसी कैंची, खुद बस में बैठकर पहुंची अस्पताल

बीजिंगः चीन में एक महिला के चमत्कारिक रूप से जीवित रहने का मामला सामने आया है। एक महिला के सिर में कैंची घुस गई, दर्द से कराहते हुए महिला खुद बस में बैठकर अस्पताल गईं, जहां डॉक्टरों ने महिला के सिर से कैंची निकाली, अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर महिला की हिम्मत के कायल हो गए। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सिर में कैंची का एक भाग 1.5 इंच अंदर चला गया था।

Scissors Stuck In Chinese woman takes bus to hospital

कैंची को सिर से बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। डॉक्टरों ने महिला के दो ऑपरेशन किए। डॉक्टरों का कहना है कि अभी महिला को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। महिला को अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा।

चीन की रहने वाली इस महिला का नाम शेन बताया जा रहा है। महिला अपने खेत में कटाई कर रही थी, इसी दौरान ये घटना हुई। महिला खेत में लगे एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। पेड़ पर चढ़ने के लिए महिला ने बांस के ध्रुव से कैंची को जोड़ने की कोशिश की ।

लेकिन महिला की ये योजना सफल नहीं हो पाई और बांस नीचे गिर गया, जिसके बाद कैंची महिला के सिर में घुस गई। जब महिला के साथ ये हुआ तो घर पर कोई नहीं था। बहादुर महिला ने अपने आप पर काबू पाया और सरकारी बस में बैठकर अस्पताल गई। महिला को बस से अस्पताल पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा। महिला की उम्र 57 साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पहले पिलाई शराब, फिर फावड़े से काट लिया दादा-पिता की हत्या का बदला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+