पहले पिलाई शराब, फिर फावड़े से काट लिया दादा-पिता की हत्या का बदला
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के ग्यासपुर के रहने वाले बॉबी त्यागी की हत्या और किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बॉबी त्यागी पिछले साढ़े तीन महीनों से लापता था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के पास से मृतक का मोटरसाइकिल और पैसे बरामद किया है। सीनियर पुलिस अधिकारी वैभव कृष्णा ने बताया कि, 18 मार्च को अजीत नाम के एक शख्स ने अपने भाई बॉबी के तीन महीने से लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। बॉबी त्यागी 19 दिसंबर से लापता है।

पहले पिलाई शराब फिर किया मर्डर
जांच में पुलिस को पता चला कि उस दिन ही बॉबी की बागपत ले जाकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी की निशानदेही पर बागपत से मृतक का कटा हुआ सिर और उसके कपड़े बरामद किए गए हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपी प्रदीप और मृतक बॉबी एक ही परिवार के हैं और रिश्ते में भाई हैं। पुलिस को प्रदीप ने बताया कि उसने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए प्रदीप की हत्या कर दी। दोनों ही परिवारों में अबतक तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इस रंजिश में मारा जाने वाले बॉबी चौथा शख्स है।

आपसी रंजिश में अब तक चार की हत्या
पुलिस के मुताबिक, 1989 में खेत में पानी के लिए रास्ता निकालने को लेकर बॉबी के परिवार और प्रदीप के परिवार में झगड़ा हुआ था। जिसमें प्रदीप के दादा की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का बदला प्रदीप के परिवारीजनों ने एक साल बाद बॉबी के पिता की हत्या कर लिया। इसके कुछ समय बाद ब़़ॉबी ने प्रदीप की हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप ने बताया कि उसने यह कदम मां के उकसावे पर लिया है।

प्रदीप ने उठाया दोस्ती का फायदा
ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदीप और बॉबी में दोस्ती थी। पुलिस की पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि, इसी का फायदा उठाकर वह बॉबी को बागपत अपने साले के घर ले गया। जहां पर दोनों ने जमकर शराब पी। जहां वह खेत में सुशील, मनोज और बाबू राम के साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान बॉबी और प्रदीप के बीच में झगड़ा होने लगा। प्रदीप ने फावड़े से बॉबी की हत्या कर दी। हत्या के बाद बॉबी का सिर गन्ने के एक अलग खेत में और धड़ एक अलग खेत मे दफना दिया। वहीं उसके पैसे और मोटरसाइकिल को गायब कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications