इंसानों को पहली बार मिला 4 सूर्य वाला सौरमंडल, तीसरे सूरज ने चौथे को निगला

नई दिल्ली: हमारा सौरमंडल आकाशगंगा में सबसे अनोखा है। इसकी अनेक खासियतों की वजह से पृथ्वी पर जीवन संभव हुआ, लेकिन वैज्ञानिकों की दिलचस्पी ब्रह्मांड के अन्य हिस्सों में बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब रोजाना स्पेस सेक्टर में नई खोजें हो रहीं। अब खगोलविदों को एक ऐसे सौरमंडल का पता चला है, जिसमें पहले चार सूर्य थे, लेकिन अभी तीन ही बचे हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि इस खोज को पहले गलती मानी जा रही थी। (पहली छोड़ बाकी तस्वीरें सांकेतिक)

एक ने दूसरे सूर्य को निगला

एक ने दूसरे सूर्य को निगला

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक खगोलविदों को पहली बार एक अनोखा सौरमंडल मिला है, जिसे TIC 470710327 नाम दिया गया। इसमें अभी तीन सूर्य हैं, जिसमें दो एक-दूसरे की परिक्रमा कर रहे, जबकि तीसरा इन दोनों की परिक्रमा कर रहा। खगोलविदों का मानना है कि इस सिस्टम में पहले चार सूर्य थे, लेकिन इस तीसरे वाले ने चौथे सूर्य को निगल लिया था।

हमारे सूर्य से 12 गुना ज्यादा द्रव्यमान

हमारे सूर्य से 12 गुना ज्यादा द्रव्यमान

आगे की जांच में पता चला कि जो 2 सूर्य एक-दूसरे की परिक्रमा कर रहे, वो हमारे ग्रह की तरह ये काम 24 घंटे में पूरा कर ले रहे। हालांकि दोनों सूर्य का द्रव्यमान हमारे सूर्य से 12 गुना ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले इसे शौकिया खगोलविदों ने गलती से खोजा था। वो नासा का डेटा देख रहे थे। तभी उनकी नजर इस सौरमंडल पर पड़ी। पहले तो उनको लगा कि ये कोई गलती है, लेकिन जब विस्तार से अध्ययन हुआ तो तीन सूर्य वाले सौरमंडल की बात सही निकली।

स्पेस सेक्टर के लिए क्यों अहम?

स्पेस सेक्टर के लिए क्यों अहम?

ये खोज स्पेस सेक्टर के लिए काफी खास मानी जा रही, क्योंकि इंसानों को पहली बार 3 सूर्य वाले सिस्टम के बारे में पता चला है। मामले में कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी में नील्स बोहर इंस्टीट्यूट के एलेजांद्रो विग्ना-गोमेज ने कहा कि जहां तक ​​​​हम जानते हैं, ये अपनी तरह की पहली ऐसी खोज है। हम कई थ्री-स्टार सिस्टम के बारे में जानते थे, लेकिन वे आमतौर पर काफी कम बड़े पैमाने पर होते हैं।

एक साल में 6 चक्कर

एक साल में 6 चक्कर

इस ट्रिपल सिस्टम में बड़े सितारे एक साथ बहुत करीब हैं, ये एक कॉम्पैक्ट सिस्टम है। दोनों सूर्यों का मामला तो ठीक लग रहा, लेकिन उनकी परिक्रमा कर रहा तीसरा सूर्य खगोलविदों को हैरान कर रहा है। ये हर साल 6 बार दोनों तारों की परिक्रमा करता है। फिलहाल इसके रहस्य आगे के अध्ययन के बाद ही पता चल पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+