पति के लिए महिला ने रोक दी हाई स्पीड ट्रेन, दरवाजे पर खड़े होकर किया खूब ड्रामा, फिर भरा मोटा जुर्माना
पति के लिए इंतजार करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया कि उसे लगभग 20,000 का जुर्माना भरना पड़ा। पूर्वी चीन में एक स्कूल टीचर ने अपने पति के इंतजार में हाई स्पीड ट्रेन को लेट करा दिया।
बीजिंग। पति के लिए इंतजार करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया कि उसे लगभग 20,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। इस महिला ने अपने पति के लिए पूरी ट्रेन ही रोक दी थी जिसके बाद उससे जुर्माना लिया गया है। पूर्वी चीन में एक स्कूल टीचर ने अपने पति के इंतजार में हाई स्पीड ट्रेन को लेट करा दिया। उसके पति को आने में थोड़ी देरी हो गई जिसके चलते महिला ने ट्रेन के दरवाजे पर खूब ड्रामा किया।

पूर्वी चीन में लो हैली नाम की एक स्कूल टीचर ने जबरदस्ती हाई स्पीड ट्रेन का दरवाजा काफी देर रोके रखा। इस ट्रेन को पूर्वी-दक्षिण चीन के गुआंगजौ में जाना था। ट्रेन को शाम 4:49 पर निकलकर रात 11:43 बजे गुआंगजौ पहुंचना था। महिला खुद तो ट्रेन पर सवार हो गई लेकिन उसके पति को आने में वक्त लग गया।
पति ट्रेन पर चढ़ पाए इसलिए महिला खुद ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी हो गई। वो ट्रेन के दरवाजे से हटने का नाम ही नहीं ले रही थी। कंडक्टर ने उसे दरवाजे से हटाने की काफी कोशिश की लेकिन महिला वहीं अड़ी रही। ट्रेन से बाहर निकालने के लिए स्टाफ ने उसे धक्का भी दिया लेकिन महिला खंभे को पकड़कर खड़ी रही। वो बार-बार स्टाफ पर चिल्ला रही थी कि उसके पति को आने दें।
लो हैली की इस हरकत का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल होने के बाद उन्हें उनके स्कूल से भी सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों में लो की हरकत को लेकर काफी गुस्सा है। लोगों ने कमेंट किया है कि क्या वो एक हाई स्पीड ट्रेन को अपनी निजी गाड़ी समझ रहीं थीं।
लो ने बाद में एक इंटरव्यू कहा कि स्टाफ ने उनका और उनकी बेटी का टिकट नहीं चेक किया। इसलिए वो आगे बढ़ने लगीं लेकिन देखा कि उनके पति उन्हें फॉलो नहीं कर रहे हैं। उनके पति स्टाफ से अपना टिकट चेक करा रहे थे लेकिन लेट होने के कारण उन्हें ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया गया। आखिर में स्थानीय पुलिस की सहायता से लो हैली और उनके परिवार ने ट्रेन बोर्ड की।
ये भी पढ़ें: पाक में 8 वर्षीय मासूम से हुई हैवानियत, स्टूडियो में बेटी को लेकर आई न्यूज चैनल की एंकर












Click it and Unblock the Notifications