इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, 27 की मौत
जावा: इंडोनेशिया में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। जिसमें अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा पुलिस इस हादसे का पता लगाने में जुट गई है। घटना के बाद दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियों ने इस पर दुख व्यक्त किया है।
Recommended Video

इंडोनेशिया परिवहन मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी जावा प्रांत के सुमेदांग शहर में एक बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। जिसमें अभिभावक भी सवार थे। इसी दौरान ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण छूट गया और वो खाई में जा गिरी। रिपोर्ट के मुताबिक जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ तब तक 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 39 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया।
वहीं चश्मदीदों ने बताया कि खाई में गिरने के बाद बस पलट गई और पेड़ों के सहारे रुकी रही। इसके बाद बड़ी मुश्किल से वहां पर बचाव दल पहुंचा और जिंदा लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक अभी हादसे का एकदम सटीक कारण नहीं बताया जा सकता है, लेकिन एक बात साफ है कि बस का रोड टेस्ट नहीं हुआ था।
जनवरी में भी हुआ था बड़ा हादसा
9 जनवरी को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ देर बाद एक यात्री विमान जावा सागर के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 62 लोग मारे गए थे। इसके बाद 21 जनवरी तक रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्ड समेत कई अहम चीजें बरामद हुईं। बाद में जांच में पता चला कि तेल की आपूर्ति नहीं होने की वजह से विमान हादसे का शिकार हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications