सऊदी अरब ने गठबंधन सेनाओं के साथ मिलकर साना पर दागे बम
साना। सऊदी अरब ने गठबंधन सेनाओं के साथ मिलकर की यमन की राजधानी साना पर बमबारी की है। पिछले पांच महीनों में पहली बार सऊदी अरब ने गठबंधन सेनाओं के साथ मिलकर राजधानी साना पर बमबारी की है। इस बमबारी के साथ ही अभी तक चली आ रही शांति वार्ता खत्म हो गई है। इन हवाई हमलों के बाद यमन की राजधानी साना में एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

सऊदी अरब, यमन की उस सेना का समर्थन दे रहा है जो निर्वासित राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी के विश्वासप्रस्त हैं।
सेनाओं के बीच मार्च 2015 से युद्ध जारी
गठबंधन सेनाओं ने यमन को इस बात के लिए भी मंजूर कर दिया कि उसे अगले 72 घंटों तक अपनी फ्लाइट को निरस्त करना पड़ा है। जब एयरपोर्ट अॅथारिटी से इस बाबत जानकारी मांगी गई कि क्या एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है तो उन्होंने इस पर कोई भी जवाब देने से मना कर दिया है।
गठबंधन सेनाओं ने राष्ट्रपति कंपाउंड और मिलिट्री बेस, रिपब्लिक गॉर्ड बेस पर भी हमले किए गए। यह सारी जानकारी यमन के रहने वाले लोगों ने ही मीडिया को बताई है।
इससे पहले गठबंधन सेनाओं की तरफ से साना के बाहर किए गए हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
यमन और गठबंधन सेनाओं के बीच मार्च 2015 से युद्ध जारी है। गठबंधन सेनाओं ने यमन में अब हजारों हवाई हमले किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications