हादसे में सऊदी अरब के प्रिंस की अचानक हुई मौत, यमन बॉर्डर पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

रियाद। सऊदी अरब के प्रिंस की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। यमन बॉर्डर के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से रविवार दोपहर को प्रिंस मंसूर बिन मोकरिन के मौत की पुष्टी की गई। प्रिंस मुकरिन अपनी टीम के साथ सरकारी दौरे पर थे, तभी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्रशासन की तरफ से हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हादसे में सऊदी अरब के प्रिंस की अचानक हुई मौत

यमन की सीमा पर यह दुर्घटना रियाद में इंटरसेप्ट मिसाइल गिराने के कुछ घंटे बाद घटी है। रविवार सुबह सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यमन से इंटरसेप्ट मिसाइल छोड़ी गई। मिसाइल का मलबा राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भीतर गिरा। इस घटना के बाद सऊदी अरब सरकार ने यमन की ओर जाने वाली सड़क, जल और वायु तीनों सेवाएं रद्द कर दी।

इससे पहले सऊदी अरब के प्रिंस सलमान ने भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे कई पूर्व प्रिंस को हिरासत में लिया। सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

प्रिंस मंसूर बिन मोकरिन असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर थे और पूर्व क्राउन प्रिंस के बेटे थे। किंग सलमान के 2015 में गद्दी संभालने के बाद प्रिंस मंसूर के पिता मोकरिन बिन अब्दुल अजीज को अलग-थलग कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+