Saudi Arabia भी अब दुबई की राह पर, इन 5 फैसलों से बदली इस्लामिक देश की तस्वीर
Saudi Arabia Image Change: सऊदी अरब की कोशिश अपनी कट्टर इस्लामिक पहचान वाले देश की छवि बदलने की है। इसके लिए देश में कई बड़े बदलाव लाए जा रहे हैं। साल 2017 से सऊदी के क्राउन प्रिंस इस दिशा में काम कर रहे हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की प्राथमिकता देश (Saudi Arabia) की अर्थव्यवस्था का विस्तार करना है। साथ ही, वह अपने देश को दुबई की तरह वैश्विक पर्यटन स्थल और बिजनेस केंद्र बनाने की कोशिश में भी जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने कई अहम फैसले लिए हैं। 73 साल बाद देश में शराब बैन पर से पाबंदी हटाई गई है। अपनी छवि बदलने के लिए सऊदी अरब ने पिछले एक दशक में ये 5 बड़े फैसले लिए हैं।
Saudi Arabia में अब शराब बैन नहीं
1) सऊदी अरब इस्लामिक कानूनों के आधार पर चलने वाला देश है। हालांकि, 2034 फीफा आयोजन और दूसरे वैश्विक आयोजनों के अवसर को देखते हुए 73 साल बाद देश से शराब बैन हटाया गया है। अब पूरे देश में 600 जगहों पर शराब मिलेगी। हालांकि, कई तरह की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी। जैसे कि घर में न तो शराब रख सकते हैं और न पी सकते हैं। शराब बनाने की भी अनुमति नहीं है। स्पिरिट जैसी एल्कोहल नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Jerusalem Day: अल-अक्सा मस्जिद में घुसकर इजरायलियों ने तोड़ी फिलीस्तीनी दुकानें, लगाए 'डेथ टू अरब' के नारे
2) महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति
2017 में सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति दी गई थी। महिलाओं को कार चलाने की अनुमति देना इस इस्लामिक देश में एक बहुत बड़ा फैसला साबित हुआ, जिसने वैश्विक स्तर पर सऊदी की छवि को बदलने का काम किया है।
3) वीजा नियमों में ढील
क्राउन प्रिंस का फोकस सऊदी को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म का हब बनाना है। इसलिए, विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा नियम आसान किए गए हैं। साथ ही अपने टूरिज्म के वैश्विक प्रमोशन का काम भी शुरू किया है।
4) फिल्मों, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
सऊदी अरब में कुछ साल पहले तक सिनेमा, संगीत कार्यक्रम और अन्य सार्वजनिक मनोरंजन की कोई परंपरा नहीं थी। आज यहां वैश्विक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं, रेसिंग का आयोजन हो रहा है। रोनाल्डो को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने की अनुमति दी गई है। आईपीएल 2025 के ऑक्शन कार्यक्रम भी जेद्दा शहर में हुआ था।
यह भी पढ़ें: Saudi Arabia का कट्टर इस्लामिक देश की छवि बदलने के लिए एक और बड़ा फैसला, 73 साल बाद हटाई ये पाबंदी
5) आधुनिकीकरण योजनाएं
सऊदी अरब विज़न 2030 योजना के तहत बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में सुधार के लिए कई बड़े निवेश कर रहा है। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिहाज से मनोरंजन और स्पोर्ट्स से जुड़े खेलों को शामिल करने की योजना पर भी काम हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications