सऊदी अरब ने 'रियाद एयरपोर्ट के नजदीक मिसाइल मार गिराई'

रियाद शहर
AFP
रियाद शहर

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट के पास एक ज़ोरदार धमाका सुनाई दिया है. ख़बरों के मुताबिक सऊदी अरब ने यमन से दागी गई एक मिसाइल को मार गिराया है.

सऊदी अरब के ब्रॉडकास्टर अल-अरेबिया ने सऊदी वायु सेना के हवाले से कहा है कि मिसाइल को राजधानी के उत्तर-पूर्व में मार गिराया गया.

यमन में हूती विद्रोहियों से संबंधित एक चैनल ने कहा है कि इस मिसाइल को किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागा गया था.

सऊदी बलों ने पहले भी हूती की मिसाइलों को मार गिराने के दावे किए हैं. मगर इससे पहले कोई भी मिसाइल घनी आबादी वाले इलाके के इतने करीब नहीं पहुंच पाई थी.

सरकारी न्यूज़ चैनल अल-अखबरिया ने कहा कि 'मिसाइल छोटे आकार की थी' और इससे कोई नुक़सान नहीं हुआ.

नाज़ुक हाथों में बग़ावत के लिए बंदूकें

क्या खिचड़ी पक रही है सऊदी और इसराइल के बीच?

सऊदी अरब और यमन का नक्शा
BBC
सऊदी अरब और यमन का नक्शा

हिंसा से जूझ रहा है यमन

यमन में राष्ट्रप्रति अब्दराब्बुह मंसूर हादी की सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है.

सऊदी अरब हूती को हराने वाले अभियान की अगुवाई कर रहा है. वह 2015 से इस विद्रोही संगठन पर हवाई कार्रवाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल प्रमुख देश है.

संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुई बातचीत भी यमन में खूनखराबा रोकने में नाकाम रही है.

सऊदी अरब के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 8,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50 हज़ार से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हो चुके हैं. इस विवाद की वजह से 2 करोड़ से ज़्यादा लोग संकट में हैं.

यमन में कौन किससे लड़ रहा है?

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+