भारत समेत 16 देशों पर सऊदी अरब की सरकार ने यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली, 23 मई। सऊदी अरब ने अपने नागरिकों पर भारत समेत 16 देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है उसे देखते हुए सऊद अरब ने यह प्रतिबंध लगाया है। सऊदी अरब ने भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, टर्की, अफगानिस्तान, इरान, येमेन, सोमालिया, इथोपिया, डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, अर्मेनिया, बेलारूस, वेनेजुएला के नागरिकों पर भी सऊदी अरब की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सऊदी की सरकार ने इन देशों में अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

saudi

फिलहाल के लिए सऊदी सरकार ने यह प्रतिबंध अपने नागरिकों पर लगाया है। हालांकि अभी तक इस तरह की कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है जिसमे भारत के नागरिकों पर सऊदी अरब में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया हो। सऊदी सरकार ने अपने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि अभी तक देश में एक भी मंकीपॉक्स के मामले नहीं आए हैं। डेप्युटी स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला असीरी ने बताया कि देश में यह क्षमता है कि वह मंकीपॉक्स के एक भी मामले को पकड़ सके, साथ ही अगर कोई भी संक्रमण का मामला सामने आता है तो हम उसका सामना कर सकते हैं। फिलहाल इंसानों में इस संक्रमण की दर बेहद कम है, लिहाजा इसके उन देशों में भी फैलने की संभावना अधिक नहीं है, जहां पर इसके मामले सामने आए हैं।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामले सामने आए हैं। हम इस संक्रमण के विस्तार को बेहतर तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि यह वायरस कुछ जानवरों में कई देशों में पाया गया है। वहीं कोरोना वायस की बात करें तो भारत में कोरना के अब सिर्फ 14832 सक्रिय मामले हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 2022 नए मामले सामने आए हैं और 46 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+