सऊदी अरब में राजकुमारों पर देशद्रोह के आरोपों, घर से तीन राजकुमारों को लिया गया हिरासत में

रियाद। सऊदी अरब के शाही परिवार के तीन सदस्‍यों जिसमें दो सीनियर राजकुमार शामिल हैं, उन्‍हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी मीडिया की तरफ से शुक्रवार को दी गई इस जानकारी के मुताबिक इस नए घटनाक्रम के बाद इस बात की तरफ इशारा मिलता है कि क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (एमबीएस) अब और शक्तिशाली हो गए हैं। सऊदी अरब के प्रिंस अहमद बिन अब्‍दुल्‍लाजीज अल-सौद जो किंग सलमान के भाई हैं और उनके भतीजे प्रिंस मोहम्‍मद बिन नयाफ को उनके घरों से शुक्रवार तड़के रॉयल गार्ड्स ने हिरासत में ले लिया।

mbs

लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहे MBS

अमेरिकी अखबार वॉल स्‍ट्रीट जनरल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया और इन्‍हें कस्‍टडी में ले लिया गया है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की तरफ तरफ से भी हिरासत के बारे में बताया गया है कि। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने बताया है कि प्रिंस नयाफ के छोटे भाई प्रिंस नवाफ बिन नयाफ को भी डिटेन किया गया है। सऊदी अथॉरिटीज की तरफ से इस घटनाक्रम पर कोई भी टिप्‍पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया गया है। एमबीएस ने पिछले कुछ दिनों में सऊदी के प्रतिष्ठित मौलवियों और कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ राजकुमारों और बिजनेस क्‍लास के कुछ नामी लोगों पर पिछले कुछ दिनों में एक्‍शन लिया है। एमबीएस, अक्‍टूबर 2018 में जर्नलिस्‍ट और उनके आलोचक जमाल खाशोगी की हत्‍या को लेकर पहले ही अंतरराष्‍ट्रीय दबाव को झेलने पर मजबूर हैं। जून 2017 में एमबीएस ने प्रिंस नयाफ को बाहर कर दिया था और वह उस समय सऊदी के क्राउन प्रिंस थे। इसके अलावा उनके पास देश का गृह मंत्रालय भी था। बताया गया था कि एमबीएस अरब देशों में सबसे ताकतवर राजशाही के उत्‍तराधिकारी बनना चाहते हैं और इसलिए उन्‍होंने यह कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+