SCO की बैठक से ठीक पहले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

दुशान्बे, 13 जुलाई। अफगानिस्तान में बढ़ते तालिबानी आतंक के बीच भारत और अफगान के विदेश मंत्रियों के बीच मंगलवार को अहम बैठक हुई। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके अफगान समकक्ष हनीफ अतमार से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में मुलाकात की और अफगानिस्तान में नवीनतम घटनाओं पर चर्चा की। बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद् और अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठकों में भाग लेने के लिए एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर दुशान्बे पहुंचे हैं।

S Jaishankar

एससीओ से ठीक पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हनीफ अतमार से मुलाकात की और अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। इस बैठक की जानकारी खुद जयशंकर ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, मेरे दुशान्बे दौरे की शुरुआत अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमर से मुलाकात के साथ हुई। हाल के घटनाक्रम पर उनके अपडेट की सराहना की, कल अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूं। बता दे कि दोनों मंत्री बुधवार को अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठक में भी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: Covid-19 को मात दे चुकी भारत की पहली संक्रमित महिला, फिर से कोरोना की चपेट में आई

भारतीय पक्ष की ओर से बैठक को लेकर और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, हालांकि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री हनीफ अतमर ने भी ट्वीट कर जयशंकर से मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वह अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठक को संबोधित करेंगे। हनीफ अतमर ने कहा, शांति, सुरक्षा और आर्थिक विकास पर हमारे सहयोग पर चर्चा करने के लिए SCO देशों के एफएम के साथ द्विपक्षीय जुड़ाव के लिए भी तत्पर हैं। गौरतलब है कि बुधवार को होने वाली बैठक अफगानिस्तान के लिए काफी अहम होने वाली है, वहां बढ़ते तालिबानी वर्चस्व को रोकने के लिए वैश्विक ताकत की जरूरत पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+