सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, वंदे भारत मिशन को लेकर कह दी ये बड़ी बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। उन्होंने रियाद में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड माहामारी के दौरान हमने दुनिया भर से 7 मिलियन लोगों को अपने देश वापस लाए।

रियाद, 11 सितंबर: विदेश मंत्री एस जयशंकर सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। उन्होंने रियाद में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड माहामारी के दौरान हमने दुनिया भर से 7 मिलियन लोगों को अपने देश वापस लाए। वंदे भारत मिशन के तहत इतनी संख्या में लोगों को लाया। उन्होंने कहा कि ऐसा किसी ने नहीं किया, कोरोना के दौरान यह सबसे बड़ी निकासी थी। यह वही भारत है जिसे आज दुनिया देखती है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर

बता दें कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई दुनियाभर के देशों के लिए काफी मुश्किल थी। तमाम देशों में लाखों लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी और करोड़ों लोग कोरोना संक्रमित हुए। लेकिन कोरोना की इस भयावह बीमारी से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन वरदान साबित हुई और एक बार फिर से पूरी दुनिया सामान्य जनजीवन की तरफ लौट सकी।

सैकड़ों करोड़ों लोगों की लगी वैक्सीन

भारत में भी 200 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि भारत में कोविन ऐप पर लोगों को ना सिर्फ कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए टाइम स्लॉट मुहैया कराया गया बल्कि इसी ऐप पर उन्हें कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी मुहैया कराया गया, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धता है।

विदेश मंत्री ने साझा किए दिलचस्प वाकया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कोरोना काल में इस ऐप ने जिस तरह से लोगों की मदद की उसकी उसकी तारीफ की है। एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने एक दिलचस्प वाकया साझा किया था, जिसमे उन्होंने बताया कि जब वह अमेरिका में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए तो उनके साथ क्या हुआ। गौर करने वाली बात है कि एस जयशंकर का बेटा अमेरिका में ही रहता है। जब विदेश मंत्री अपने बेटे के साथ यहां के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए तो उनसे रेस्टोरेंट में कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट मांगा गया था।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन की नई पीएम Liz Truss की जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लगाई थी क्लास, देखिए वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+