यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की कीमत चुकाएगी रूसी शराब वोड्का, अमेरिका-कनाडा में लगा प्रतिबंध
मॉस्को, 28 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए रूसी कमोडिटी पर इसका असर सीधे देखने को मिल रहा है। दुनिया के कई देश रूसी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसका असर रूसी वोड्का ब्रांड पर भी देखने को मिल रहा है। रूसी वोड्का ब्रांड को अमेरिका और कनाडा में बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के न्यू हैंपशायर के गवर्नर क्रिस सुनुनू ने कहा कि रूसी मेड स्पिरिट पर हम सभी दुकानों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। ओहायो में भी गवर्नर ने रूसी वोड्का पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है, जिससे रूसी रुसी वोड्का की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा।

अमेरिका के कई शहरों में नहीं बिकेगी रूसी वोड्का
ओहायो के गवर्नर माइक डेवाइन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, आज मैंने ओहायो कॉमर्स को निर्देश दिया है कि वह रसियन स्टैंडर्ड वोड्का की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाए। रूसी स्टैंडर्ड वोड्का को यहां ग्रीन मार्क वोड्का एंड रसियन स्टैंडर्ड वोड्का के नाम से बेचा जाता है। ऐसे में प्रतिबंध लगने के बाद इसकी बिक्री पर रोक लग जाएगी। ओहायो में रूसी ब्रांड की तकरीबन 6400 बोतल बिक्री के लिए स्टोर पर हैं। दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह तुरंत इसकी बिक्री पर रोक लगा दें और इसे अपनी दुकान से हटा लें।

कई शहरों में लगा प्रतिबंध
वहीं कनाडा में भी शराब की दुकानों से रूसी वोड्का और रूसी शराब पर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद सभी दुकानों से रूसी शराब की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मैनिटोबा, न्यूफाउंडलैंड की शराब की दुकानों से रूसी ब्रांड को हटाने को कहा गया है। ओंटारियो जोकि कनाडा का सबस अधिक आबादी वाला प्रांत है, वहां भी कंट्रोल बोर्ड ऑफ ओंटारियो ने रूसी उत्पादों को हटाने का निर्देश दिया है। अकेले ओंटारियो से ही 679 दुकानों पर रूसी शराब को हटाया जाएगा।

कनाडा के स्टोर से हटेगी रुसी शराब
एनएलसी लिकर स्टोर ने ट्वीट करके कहा कि न्यूफाउंडलैंट और लैब्राडोर कॉर्पोरेशन ने कनाडा से सभी रूसी शराब को दुकानों की अलमारी से हटाने का फैसला लिया है। कनाडा ने 2021 में 3.78 मिलियन डॉलर की रूसी शराब का आयात किया था। बता दें कि कनाडा में वोड्का सबसे लोकप्रिय मादक पेय पदार्थ है जबकि दूसरे पायदान पर व्हिस्की और स्कैटस्कैन आता है।












Click it and Unblock the Notifications