जासूस को जहर देने का मामला: अब रूस ने ब्रिटेन के 23 राजनयिकों को देश से निकाला

ब्रिटेन के बाद अब रूस ने 23 ब्रिटिश राजनयिकों को देश से निकल जाने को कहा है। इस नए ऐलान के बाद ही रूस और ब्रिटेन के संबंधों में नया तनाव पैदा हो गया है। आपको बता दें कि चार मार्च को इंग्‍लैंड के सेल्सिबरी में सर्गेई और उनकी बेटी यूलिया को खतरनाक नर्व एजेंट देकर मारने की कोशिश की गई थी।

मॉस्‍को। ब्रिटेन के बाद अब रूस ने 23 ब्रिटिश राजनयिकों को देश से निकल जाने को कहा है। इस नए ऐलान के बाद ही रूस और ब्रिटेन के संबंधों में नया तनाव पैदा हो गया है। आपको बता दें कि चार मार्च को इंग्‍लैंड के सेल्सिबरी में सर्गेई और उनकी बेटी यूलिया को खतरनाक नर्व एजेंट देकर मारने की कोशिश की गई थी। ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने इस मामले में सीधे तौर पर रूस को सर्गेई और उनकी बेटी यूलिया के कत्‍ल करने की कोशिशों का दोषी करार दे दिया है। इसके बाद ब्रिटेन ने अपने यहां से 23 रूसी राजनयिकों को एक हफ्ते के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया था। पीएम मे का कहना था कि ये सभी रूस के जासूस हैं।

russia-spy-poisoing-250

रूस ने दी और कड़े कदम उठाने की धमकी

ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने रूस से कहा था कि वह इस बात की जानकारी दे कि आखिर सर्गेई और उनकी बेटी की हत्‍या की कोशिशों के लिए जिम्‍मेदार नर्व एजेंट ब्रिटेन में कैसे आया। सर्गेई और उनकी बेटी अभी तक अस्‍पताल में हैं और दोनों की हालत गंभीर है। दोनों को खतरनाक नर्व एजेंट नोविचोक देकर मारने की कोशिश की गई थी। ब्रिटेन की ही तरह रूस ने भी ब्रिटिश राजनयिकों को एक हफ्ते के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अगले हफ्ते नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल की मीटिंग होगी और इस मीटिंग के अगले कदम के बारे में चर्चा की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर मॉस्‍को में स्थित ब्रिटिश काउंसिल को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित ब्रिटिश कांसुलेट को फिर से खोलने के समझौते को भी खत्‍म कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि अगर ब्रिटेन ने और भी ज्‍यादा 'गैर-दोस्‍ताना' कदम उठाए तो फिर रूस की सरकार को और कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+