सद्दाम हुसैन को बाथरूम में मारने वाली मिसाइल से रूसी सैनिक तबाह, यूक्रेन के सामने टिक नहीं पा रहे

Storm Shadow Missile: यूक्रेन और रूस के बीच यु्द्ध एक साल से अधिक समय से जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर आक्रमक हमला कर रहा है। यूक्रेन भी रूस को करारा जवाब दे रहा है। इस बीच ब्रिटिश निर्मित एक मिसाइल यूक्रेन के हाथ लगी है। जो रूसी सैनिकों के लिए नासूर बन गई है।

यह बेहद सटीक क्रूज मिसाइल है, जो रूसी सैन्य लक्ष्यों को तबाह कर रही है। खास बात यह है कि इस मिसाइल को सद्दाम हुसैन को उसके बाथरूम में मारने के लिए डिजाइन किया गया था। इस मिसाइल का नाम ब्रिटिश स्टार्म शैडो है।

सद्दाम हुसैन को बाथरूम में मारने वाली मिसाइल से रूस पस्त

इसकी मारक क्षमता काफी अधिक है। यह 150 मील से अधिक दूरी तक के लक्ष्य को सटीकता से भेद सकती है। इस क्रूज मिसाइल का लक्ष्य इतना सटीक है कि 2003 के खाड़ी युद्ध के दौरान एक बिल्डिंग के किनारे में कर फिर उसी छेद से दूसरी मिसाइल निकली।

अमेरिका देग ये घातक मिसाइल

बता दें कि ब्रिटेन ने हाल ही में यूक्रेन को भारी संख्या में मिसाइलों की आपूर्ति की है। जिससे रूसी सैनिकों को तबाह किया जा सके। रूसी सैनिकों को पीछे ढकेलने के लिए ब्रिटेन समेत कई देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम या एटीएसीएमएस की आपूर्ति करने पर अमेरिका विचार कर रहा है। इसकी मारक क्रूज मिसाइल स्टार्म शैडो से भी अधिक है। यह 190 मील दूर तक सटीक निशाना भेद सकता है।

अब अमेरिकी मिसाइल से पस्त होगा रूस

अमेरिका ने अब तक मिसाइलों को इस डर से कीव नहीं भेजा कि उनका इस्तेमाल रूसी क्षेत्र के अंदर लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है, जिससे युद्ध बढ़ सकता है। हाल में यूक्रेन द्वारा स्टॉर्म शैडो मिसाइलों के भारी उपयोग से संकेत मिलता है कि उसके पास देश के रूसी कब्जे वाले हिस्सों में निशाना साधने के लिए कई लक्ष्य हैं।

यह भी पढ़ें- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध, वैगनर विद्रोह को लेकर पीएम मोदी से फोन पर की बात-रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+