यूक्रेन में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन! यूक्रेनी सेना से कहा- 'अपने हाथों में लें पावर'

मास्को, 25 फरवरी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना को देश की सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए कहा है। पुतिन ने अपने देश को संबोधित करते हुए यूक्रेन की सेना को ये संदेश भेजा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी नीयत यूक्रेन पर कब्जा करने की नहीं है और ना ही हम यूक्रेन को परमाणु हथियार बनाने देंगे। रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को सत्ता से हटाकर वहां सेना का शासन स्थापित कराना चाहते हैं।

Russian President Vladimir Putin to Ukrainian military- Take power into your own hands

न्यूज एजेंसी एएनआई ने रायटर्स की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पड़ोसी देश की सेना से कहा है कि वह सत्ता अपने हाथों में लें। इतना ही नहीं पुतिन ने कहा कि यूक्रेन अपने नागरिकों को ढाल बनाने का काम कर रहा है। गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपनी जनता से कहा था कि रूस के खिलाफ जो कोई भी सरकार या सेना का साथ देना चाहता है, उसे वो हथियार देंगे। सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन सरकार उन नागरिकों को 18000 मशीनगन सौंप रही है, जो रूसी सैनिकों से देश की संपत्ति बचाना चाहते है।

यह भी पढ़ें: भाजपा सासंद हेममालिनी बोलीं- हर कोई यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने के लिए पीएम मोदी की मदद चाहता है

अब पुतिन ने यूक्रेन की सेना से कीव में नेतृत्व हटाने के लिए कहा है। हालांकि युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेनी सेना ने रूस के साथ जमकर दो-दो हाथ किए जिसमें कई लोगों की जान गई। शुक्रवार को ही यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के संघर्ष में 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं । मंत्रालय ने कहा, 'रूस अपनी स्थापना के बाद से अपने किसी भी सशस्त्र संघर्ष में लड़ाई के दौरान इतने हताहत नहीं हुआ है।' उधर, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कीव में रहकर रूस का सामना करने का फैसला किया है, वह खुद सेना के साथ युद्ध के मैदान में उतरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+