रूस: राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव पाए गए COVID-19 संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रही है और अब इस महामारी की चपेट में कई देशों को दिग्गज राजनेता भी आने लगे है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, इससे पहले रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से व्लादिमीर पुतिन को इस बात की जानकारी दी थी।

Russian President Vladimir Putin spokesman Dmitry Peskov coronavirus infected

कोरोना वायरस के प्रकोप से रूस भी खुद को बचाने में नाकाम रहा है, तकतवर नेताओं में गिने जाने वाले व्लादिमीर पुतिन के अपने ही कर्मचारी अब कोरोना वायरस से संक्रमित होने लगे है। दिमित्री पेसकोव का कोरोना संक्रमित होने रूस के राष्ट्रपति के लिए भी खरते की घंटी के लिए है। हालांकि संक्रमण का पता चलते ही दिमित्री पेसकोव को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दिमित्री सर्गेयेविच पेसकोव एक रूसी राजनयिक, अनुवादक और तुर्क विज्ञानी हैं। साल 2012 से पेसकोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए प्रेस सचिव हैं।

52 वर्षीय पेसकोव में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने के बाद उनका COVID-19 टेस्ट किया गया जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके संक्रमित होने की जानकारी दे दी गई है। मालूम हो कि रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। रूस में संक्रमितों की कुल संख्या 145,268 हो गई है वही, 1,356 लोगों की कोरोना वायरस से जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: कोरोन वायरस चीन द्वारा छुपाई गई एक आपराधिक साजिश: EU क्रॉनिकल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+