दुनिया के सबसे ताकतवर शख्‍स पुतिन की यह फोटो देखी आपने

मॉस्‍को। अभी दो दिन पहले ही फोर्ब्‍स मैगजीन ने रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन को तीसरी बार दुनिया का सबसे ताकतवर शख्‍स घोषित किया है। मैगजीन के मुताबिक पुतिन जो ठान लेते हैं वह करके दिखाते हैं।

Russin-President-Putin-gasoline-petrol-pump

उन्‍हें न तो दुनिया की कोई फिक्र है और न वह किसी से डरते हैं। इस लिस्‍ट के आने के बाद से सोशल मीडिया पर राष्‍ट्रपति पुतिन की पेट्रोल पंप पर अपनी कार में गैस डालते हुए एक फोटोग्राफ वायरल हो रही है।

पढ़ें-दुनिया के सबसे निडर राजनेता पुतिन

इस फोटोग्राफ में आप साफ देख सकते हैं कि पुतिन कैसे एक आम आदमी की ही तरह गैस स्‍टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा किसी तामझाम के बिना अपनी कार के लिए गैस खुद ही खरीद रहे हैं।

पुतिन की जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक और खास तथ्य

यह फोटोग्राफ वर्ष 2014 की है जब रूस पर दुनिया ने यूक्रेन संकट के बाद तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद सऊदी अरब ने गैस और पेट्रोल के मूल्‍यों में इजाफे का ऐलान किया था।

पुतिन दुनिया के वह राजनेता हैं जो न सिर्फ अपने राजनीतिक इच्‍छा शक्ति बल्कि अपने सामाजिक और व्‍यक्तिगत जीवन की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। साथ ही इस बात में भी कोई शक नहीं है कि पुतिन आज युवाओं के फेवरिट बने हुए हैं।

ऐसे में जाहिर है कि यह फोटोग्राफ उनके आलोचकों के साथ ही उनके फैंस के लिए भी काफी खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+