दुनिया के ताकतवर शख्स पुतिन के निकले आंसू, दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे तो रो दिए, Video
मॉस्को, 11 सितंबर: रूस के आपातकालीन मंत्री येवगेनी जिनिचेव की बुधवार (8 सितंबर) को आर्कटिक जोन में एक ड्रील के दौरान मौत हो गई थी। वो रूस के इमरजेंसी सिचुएशन मिनिस्टर के साथ-साथ राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे करीबी दोस्त थे। ऐसे में अपने दोस्त येवगेनी की अंतिम विदाई में शामिल हुए पुतिन अपने आंसू नहीं रोक पाए और भावुक होते हुए दिखाई दिए। रूस के सबसे शक्तिशाली शख्स का ऐसे सबके सामने रोना बहुत ही विरल दृश्य था।

दोस्त के ताबूत पर सिर रखकर रोए पुतिन
राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शुक्रवार को येवगेनी जिनिचेव के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नम आंखों से उनको आखिरी अलविदा किया। वहीं दोस्त के ताबूत पर सिर रखकर भावुकता भी जाहिर की। वैसे पुतिन अक्सर अपने हैरतअंगेज करतबों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका इस तरह से इमोशनल होना यह दर्शाता है कि येवगेनी जिनिचेव उनके लिए क्या मायने रखते थे।

पार्थिव शरीर को पुतिन ने छुआ
10 सितंबर को मॉस्को में जब मंत्री येवगेनी जिनिचेव (55) के अंतिम संस्कार से पहले उनके अंतिम दर्शन किए जा रहे थे, तब पुतिन वहां मौजूद थे। दोस्त को आखिरी बार देखने के बाद पुतिन जिनिचेव की वाइफ नतायला के पास वाली चेयर पर जाकर बैठ गए और पूरे सांत्वना दिखाई। वहीं उनके बगल में बैठे उनके बेटे को भी पुतिन ने दिलासा दिया। फिर एक बार अपनी सीट से उठकर वो अपने दोस्त के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे और उनको छूकर वहां से रवाना हो गए।

आर्कटिक जोन में ड्रील के दौरान हादसा
आपको बता दें कि 8 सितंबर को जब मिनिस्टर येवगेनी जिनचेव आर्कटिक जोन में एक ड्रील में शामिल हो रहे थे, तभी एक कैमरामैन अलेक्जेंडर मेलनिक का पैर पानी में फिसला गया, जिसको बचाने के लिए जिनिचेव ने जान की बाजी लगाकर पानी में छलांग लगा दी, इस हादसे में दोनों लोगों की की मौत हो गई। 55 साल के जिनचेव की मौत पर पुतिन ने शोक जाहिर किया था।

व्लादिमिर पुतिन के खो दिया अपना करीबी
जानकारी के मुताबिक जब साल 2018 में व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति बने थे, तो उन्होंने आपातकालीन मंत्रालय का जिम्मा जिनिचेव को सौंपा था। इससे पहले वो 1980 के दशक के अंत तक वो खुफिया एजेंसी केजीबी में अफसर के तौर पर काम करते थे। वहीं उन्होंने 2006 से 2015 तक 9 तक प्रेसिडेंट सिक्योरिटी चीफ का जिम्मा भी संभाला।












Click it and Unblock the Notifications